e-Shram Card: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भारत सरकार कई स्कीम्स चला रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य कामगारों को आर्थिक सुरक्षा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है, ताकि एक समय के बाद उन्हें आर्थिक रूप से किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर न होना पड़े। इसी कड़ी में हाल ही में सरकार ने ई श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय रखना चाहिए।
e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
