सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: घर की रजिस्ट्री कराने के बाद कौन कौन से काम कराने हैं जरूरी? जानें यहां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 06:33 PM IST
सार

घर की रजिस्ट्री कराने के बाद आपको कुछ कार्य कराने जरूरी हैं, ताकि भविष्य में होने वाली कानूनी परेशानियों से बचा जा सके। 

विज्ञापन
Essential Legal and Property Tasks You Must Complete After Property Registration
Property Registry - फोटो : AI Generated

घर की रजिस्ट्री कराने के बाद अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि संपत्ति खरीदने की जो प्रक्रिया थी वह पूरी हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी कुछ जरूरी कार्य पूरे कराने होते हैं। अगर संपत्ति खरीदने के बाद आप इन कुछ जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं, तो आगे चलकर दिक्कतें आ सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि घर की रजिस्ट्री कराने के बाद किन-किन कार्यों को कराना जरूरी होता है। 

Essential Legal and Property Tasks You Must Complete After Property Registration
Home - फोटो : AdobeStock

रजिस्ट्री पूरी होने के बाद सबसे पहला और जरूरी काम नगर निगम में नामांतरण (म्यूटेशन) कराना होता है। म्यूटेशन कराने के बाद सरकारी रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज हो जाता है। इससे संपत्ति कर (हाउस टैक्स) और अन्य सरकारी रिकॉर्ड सही तरीके से अपडेट हो जाते हैं। यह करने से आप भविष्य में स्वामित्व संबंधी विवादों से बच सकते हैं। 

Essential Legal and Property Tasks You Must Complete After Property Registration
Home - फोटो : AdobeStock

अगर आपने घर पर लोन लिया गया है तो इस स्थिति में रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति बैंक में जमा करनी होती है। इन सब के अलावा बिजली, पानी, गैस और अन्य आवश्यक सेवाओं के कनेक्शन भी नए मालिक के नाम पर ट्रांसफर करवाना जरूरी होता है। 

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 23वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Legal and Property Tasks You Must Complete After Property Registration
Home - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे हैं, तो सोसाइटी कार्यालय में जाकर स्वामित्व परिवर्तन की जानकारी देकर वहां भी अपने नाम का रिकॉर्ड अपडेट करवाना जरूरी है। वहीं अगर किसी बीमा योजना के अंतर्गत घर का बीमा कराना है तो रजिस्ट्री के बाद यह प्रक्रिया भी जल्द पूरी करानी चाहिए। 

विज्ञापन
Essential Legal and Property Tasks You Must Complete After Property Registration
Home - फोटो : AdobeStock

अगर आप रजिस्ट्री के बाद की सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर लेते हैं, तो भविष्य में संपत्ति बेचने, उत्तराधिकार, बैंक लोन लेने या किसी कानूनी प्रक्रिया के दौरान परेशानी नहीं होती। इन सब के अलावा आपको अपने प्रॉपर्टी से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल और फिजिकल कॉपी सुरक्षित रखना भी जरूरी है। 

जानना जरूरी: ATM से कैश नहीं निकला लेकिन पैसे कट गए हैं, तो क्या करें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed