Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर किसान को मालूम होनी चाहिए सरकार की ये 4 योजनाएं, खेती करना होगा आसान

Mon, 16 Nov 2026 05:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 16 Nov 2026 05:59 PM IST
सार

  • Government Schemes For Farmers India: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बाद होने पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
  • पीएम किसान मानधन योजना के तहत बुढ़ापे में किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

विज्ञापन
Every Farmer Must Know These 4 Government Schemes, Farming Will Become Easier
किसानों के लिए सरकारी योजनाएं - फोटो : AI

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: हमारे देश की अर्थव्यवस्था में अन्नदाता यानी किसानों का योगदान सबसे अहम माना जाता है, जो दिन-रात मेहनत करके हम सभी के लिए खाद्यान्न उगाते हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती-बाड़ी को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अक्सर आम किसानों को इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। 



अगर आप भी खेती से जुड़े हैं और सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इनकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इन योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक मदद से लेकर लोन और फसल सुरक्षा तक की बड़ी सुविधा मिलती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वे चार प्रमुख योजनाएं कौन सी हैं जो हर किसान के लिए जाननी बेहद जरूरी हैं।

Trending Videos
Every Farmer Must Know These 4 Government Schemes, Farming Will Become Easier
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

  • अतिवृष्टि, ओलावृष्टि या सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर किसानों को भारी नुकसान से बचाने के लिए यह योजना सुरक्षा कवच का काम करती है।
  • इसमें बहुत ही कम प्रीमियम पर किसान अपनी फसलों का बीमा कराकर सुरक्षित मुआवजा पा सकते हैं।
Every Farmer Must Know These 4 Government Schemes, Farming Will Become Easier
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान मानधन योजना क्या है?

  • बुढ़ापे के समय देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए सरकार इस पेंशन योजना के तहत हर महीने निश्चित राशि देती है।
  • साठ वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Every Farmer Must Know These 4 Government Schemes, Farming Will Become Easier
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

  • खेती के जरूरी खर्चों जैसे बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने के लिए साहूकारों के कर्ज के जाल से बचाने हेतु यह योजना कम ब्याज पर लोन देती है।
  • इस कार्ड के माध्यम से किसानों को बहुत ही आसानी से बेहद आसान किस्तों पर बैंक से ऋण मिल जाता है।
विज्ञापन
Every Farmer Must Know These 4 Government Schemes, Farming Will Become Easier
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि क्या है?
  • देश के सभी पात्र अन्नदाताओं को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में तीन किस्तों के रूप में भेजी जाती है।
  • यह राशि किसानों को खेती की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी राहत प्रदान करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed