फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Challan: आप न फंस जाएं नकली चालान के चक्कर में, एक क्लिक और गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई

Thu, 11 Sep 2025 08:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Sep 2025 08:16 AM IST
सार

Fake Challan Ko Kaise Phechane: अगर आपके पास भी आपकी गाड़ी का चालान कटने का कोई मैसेज आया है, तो जरूरी नहीं कि वो चालान सही हो। इससे आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है।

विज्ञापन
Fake Challan Cyber Fraud Alert: Do Not Get Trapped in Fake Fines One Click Could Cost Your Lifetime Earnings
फेक चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala

Fake Challan Cyber Fraud Alert: लोग अपनी सुविधा के लिए कोई भी वाहन खरीदते हैं। कोई दोपहिया, तो कोई चार पहिया गाड़ी खरीदता है ताकि अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचा जा सके। वहीं, जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि हम सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करें। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी गाड़ी का चालन कटता है।

ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जैसे, रेड लाइट जंप न करना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना, गाड़ी के सारे कागज पूरे होना, गाड़ी की पीओसी आदि हो। अगर ऐसा नहीं है तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। वहीं, जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनको फेक चालान का मैसेज भेजते हैं जिससे लोगों को ठगने का काम किया जाता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे फेक चालान की पहचान कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Fake Challan Cyber Fraud Alert: Do Not Get Trapped in Fake Fines One Click Could Cost Your Lifetime Earnings
फेक चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

कैसे होती है ठगी?

  • दरअसल, जालसाज लोगों के मोबाइल नंबर पर फेक चालान का मैसेज भेजते हैं जिसमें चालान की फेक जानकारी होती है। साथ ही एक लिंक भी दिया जाता है जिस पर क्लिक करके चालान भरने को कहा जाता है। पर अगर आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो फिर आपका मोबाइल हैक करक आपको ठगा जा सकता है।
Fake Challan Cyber Fraud Alert: Do Not Get Trapped in Fake Fines One Click Could Cost Your Lifetime Earnings
फेक चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

कैसे पहचाने फेक चालान?

नंबर 1

  • अगर आपके पास भी कभी आपकी गाड़ी का चालान कटने का मैसेज आता है तो आपको पहले ये जानना चाहिए कि कहीं ये फेक तो नहीं। अगर चालान का मैसेज किसी अनजाने नंबर से आया है, तो ये चालान फेक हो सकता है क्योंकि सही मैसेज "VM-VAAHAN-G" नंबर से आता है। ऐसे में किसी नंबर से चालान का मैसेज आ रहा है तो ऐसे मैसेज पर क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Challan Cyber Fraud Alert: Do Not Get Trapped in Fake Fines One Click Could Cost Your Lifetime Earnings
फेक चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • फेक चालान को पहचानने का दूसरा तरीका ये है कि इसमें आप देखें कि इसका लिंक फेक होगा या गलत होगा। दरअसल, जिस लिंक को मैसेज में दिया होता है वो ई-चालान वेबसाइट का नहीं बल्कि कुछ और होता है। इसे देखकर भी आप पहचान सकते हैं कि ये फेक चालान है।
विज्ञापन
Fake Challan Cyber Fraud Alert: Do Not Get Trapped in Fake Fines One Click Could Cost Your Lifetime Earnings
फेक चालान फ्रॉड से बचने के तरीके। - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

  • अगर आपको भी इस चालान के फ्रॉड से बचना है तो इसके लिए आपको इन मैसेज पर कभी क्लिक नहीं करना है और न ही इनमें दिए हुए किसी लिंक पर क्लिक करना है। अगर आपको कभी भी ऐसा कोई मैसेज आए तो आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का कोई चालान कटा है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed