फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriag Certificate: क्या हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे? जानकर आप भी जरूर बनाएंगे

Wed, 10 Sep 2025 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

Marriag Certificate: शादी दो लोगों का एक पवित्र बंधन है। इसमें दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में मिलते हैं। सभी धार्मिक रीति रिवाजों से शादी प्रक्रिया पूरी होती है। भारत में शादी को लेकर अलग-अलग धर्म के हिसाब से कानून भी है।

विज्ञापन
marriage certificate benefits know its importance where it can be useful in Hindi
क्या हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे? - फोटो : Adobe Stock

Marriag Certificate: शादी दो लोगों का एक पवित्र बंधन है। इसमें दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में मिलते हैं। सभी धार्मिक रीति रिवाजों से शादी प्रक्रिया पूरी होती है। भारत में शादी को लेकर अलग-अलग धर्म के हिसाब से कानून भी है। इसलिए हर किसी को शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए। 

जानिए कहां आता है काम 

शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए, क्योंकि वह बहुत काम आ सकता है। अगर शादी पर किसी तरह का प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है, तो मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी तौर पर शादी का सबूत होता है। अगर कोई बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहता है, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। 
 
marriage certificate benefits know its importance where it can be useful in Hindi
क्या हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे? - फोटो : Adobe Stock

अगर आप शादी-शुदा हैं और किसी देश का आपको स्थायी तौर पर वीजा चाहिए, तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही अगर आप इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं, तो भी इसकी जरूरत हो सकती है। 
 
marriage certificate benefits know its importance where it can be useful in Hindi
क्या हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे? - फोटो : Adobe Stock

शादी के बाद अगर कोई महिला अपना नाम बदलना चाहती है, तो भी यह काम आता है। कई बार देखा जाता है कि शादी के बाद लोग एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट से कानूनी मदद मिल सकती है। यह लोगों को कानूनी अधिकार दिलाने में मददगार साबित होता है। 

Faster Wi-Fi tricks: क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? इन सेटिंग्स से बढ़ जाएगी स्पीड

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage certificate benefits know its importance where it can be useful in Hindi
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं मैरिज सर्टिफिकेट?

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके क्षेत्र में मैरिज रजिस्ट्रार का दफ्तर नहीं है, तो आप ग्राम अधिकारी के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आॅनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन
marriage certificate benefits know its importance where it can be useful in Hindi
क्या हैं मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के फायदे? - फोटो : Adobe Stock

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पति-पत्नी की पासपोर्ट साइज फोटो, शादी के आयोजन की फोटो,  शादी का कार्ड, पति-पत्नी के आईडी प्रूफ, पति-पत्नी के शपथपत्र और दो गवाहों के आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed