फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faster Wi-Fi tricks: क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? इन सेटिंग्स से बढ़ जाएगी स्पीड

Wed, 10 Sep 2025 05:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 05:45 PM IST
सार

Faster Wi-Fi tricks: कभी-कभी कई लोगों के घर के वाई-फाई की भी स्पीड कम होती है और स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन काम बार-बार रुकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर अपने इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
Faster Wi-Fi tricks fix slow wi fi at home 5 router settings to boost internet speed
क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? - फोटो : Adobe Stock

Faster WiFi tricks: वर्तमान समय में इंटरनेट हर किसी की जरूरत बन गया है। अगर कुछ मिनट के लिए ही मोबाइल में इंटरनेट बंद हो जाएं, तो लोग परेशान हो जाते हैं। कभी-कभी मोबाइल का इंटरनेट स्लो होता है, तो लोग अच्छी स्पीड के लिए घर में वाई-फाई लगवाते हैं। हालांकि, कभी-कभी कई लोगों के घर के वाई-फाई की भी स्पीड कम होती है और स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन काम बार-बार रुकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर अपने इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच सेटिंग्स के बारे में...

राउटर की सही जगह का चुनाव करें

राउटर को हमेशा घर के बीचोंबीच और ऊंचाई पर रखना चाहिए। दीवारों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के पास रखने से सिग्नल कमजोर रहता है। सही स्थान से कवरेज और स्पीड दोनों बेहतर हो जाते हैं।
 
Faster Wi-Fi tricks fix slow wi fi at home 5 router settings to boost internet speed
क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? - फोटो : Adobe Stock

बैंड का सही इस्तेमाल करें

ज्यादातर नए राउटर्स में ड्यूल-बैंड सपोर्ट करता है। 2.4GHz बैंड लंबी दूरी तक रेंज देता है, तो वहीं 5GHz बैंड हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर होता है। जरूरत के हिसाब से सही बैंड का चुनाव करें, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बढ़ जाता है।
 
Faster Wi-Fi tricks fix slow wi fi at home 5 router settings to boost internet speed
क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? - फोटो : Adobe Stock

चैनल के सेटिंग्स में करें बदलाव

कई बार पड़ोसियों के वाई-फाई नेटवर्क एक ही चैनल पर चलते हैं। इससे वाई-फाई की स्पीड धीरे हो जाती है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर चैनल बदल दें जिससे इंटरफेरेंस कम होगा और इंटरनेट तेज चलेगा।

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत योजना में मिलता है प्राइवेट रूम? जानिए क्या कहता है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Faster Wi-Fi tricks fix slow wi fi at home 5 router settings to boost internet speed
क्या आपके घर का वाई-फाई चलता है धीरे? - फोटो : Adobe Stock

फर्मवेयर को करें अपडेट 

राउटर के फर्मवेयर को अपडेट्स करना चाहिए । इससे सिक्योरिटी के साथ परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट करना वाई-फाई स्पीड और स्टेबिलिटी के लिए जरूरी है।

AC Tips: भूलकर भी मत कर दीजिएगा ये गलतियां, नहीं तो फट सकता है आपका एसी

विज्ञापन
Faster Wi-Fi tricks fix slow wi fi at home 5 router settings to boost internet speed
WIFI Router - फोटो : FREEPIK

कनेक्टेड डिवाइसों पर कंट्रोल रखें

वाई-फाई पर जरूरत से ज्यादा डिवाइस जुड़ने पर स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में गेस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहिए और बैकग्राउंड में डेटा खींच रहे ऐप्स को बंद कर देना चाहिए। इससे नेटवर्क पर लोड कम होगा और इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed