फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: तुरंत करें चेक कहीं आपका पैन कार्ड भी तो नकली नहीं, ये रहा तरीका

Sat, 29 Apr 2023 01:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Fake Pan Card News in Hindi Follow These Tips To Check Pan Card Is Fake or Genuine
पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान? - फोटो : Amar Ujala

Fake Pan Card: आपने अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के दस्तावेज बनवा रखें होंगे, क्योंकि समय-समय पर इनका काम पड़ता ही रहता है। जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और पैन कार्ड आदि। बात अगर पैन कार्ड की करें, तो ये कई काम आता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, आयकर रिटर्न दाखिल करना हो आदि। इन सबके बीच आपको अपने पैन कार्ड को जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कहीं ये नकली तो नहीं है, क्योंकि पैन कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी तक हो सकती है। ऐसे में आप अपने पैन कार्ड को एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fake Pan Card News in Hindi Follow These Tips To Check Pan Card Is Fake or Genuine
पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान? - फोटो : Amar Ujala

ये लोग कर सकते हैं चेक

  • दरअसल, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड असली है या नकली, तो ऐसा सिर्फ वो लोग चेक कर सकते हैं जिनका पैन कार्ड साल 2018 के बाद बना हुआ है। आप ऐसा पैन कार्ड पर लगे हुए क्यूआर कोड के जरिए चेक कर सकते हैं।
Fake Pan Card News in Hindi Follow These Tips To Check Pan Card Is Fake or Genuine
पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान? - फोटो : istock

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • पैन कार्ड असली है या नकली, ये चेक करने के लिए आपको पहले प्ले स्टोर पर जाना है
  • फिर आपको यहां से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए 'पैन क्यूआर कोड रीडर' एप को डाउनलोड करना है और फिर इंस्टॉल करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Pan Card News in Hindi Follow These Tips To Check Pan Card Is Fake or Genuine
पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इंस्टॉल होने के बाद एप को ओपन करें
  • फिर आपको कैमरा व्यूफाइंडर पर हरे रंग का प्लस दिखाई देगा
  • आपको इस व्यूफाइंडर से पैन कार्ड पर लगे हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करना है
विज्ञापन
Fake Pan Card News in Hindi Follow These Tips To Check Pan Card Is Fake or Genuine
पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान? - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 3

  • फिर इसके कैप्चर होते ही आपको बीप की आवाज आएगी
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने आपके पैन कार्ड की जानकारी आ गई है
  • इस जानकारी को पैन कार्ड से मिला लें और ये पैन कार्ड से मिलती है तो पैन कार्ड असली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed