Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Fast Charging Myth vs Reality: Is High-Wattage Charging Damaging Your Smartphone Battery
{"_id":"69c657184f6625b5140aee96","slug":"fast-charging-myth-vs-reality-is-high-wattage-charging-damaging-your-smartphone-battery-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fast Charging: क्या फास्ट चार्जर आपके फोन को कर रहा है खराब? यहां जानें फायदे और नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fast Charging: क्या फास्ट चार्जर आपके फोन को कर रहा है खराब? यहां जानें फायदे और नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:38 PM IST
सार
Fast Charging Safety: आज के आधुनिक समय में अधिकतर स्मार्ट फोन के साथ अब फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। ऐसे में इसके फायदे और नुकसान के बारे में सभी लोगों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फास्ट चार्जिंग
- फोटो : AI
Link Copied
Smartphone Battery Health Tips: आजकल स्मार्टफोन के साथ 65W, 80W और यहां तक कि 120W के फास्ट चार्जर मिलना आम बात हो गई है। कम समय में बैटरी फुल करने की यह सुविधा जितनी आकर्षक लगती है, आपके फोन के लिए चिंताजनक भी हो सकती है। कई यूजर्स को डर भी रहता है कि इतनी तेज बिजली की सप्लाई उनके फोन की बैटरी लाइफ को कम कर देगी या उसे अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचाएगी।
आज की 'स्मार्ट चार्जिंग' तकनीक को लेकर बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या फोन जल्दी चार्च करने के चक्कर में फोन के उम्र तो नहीं कम हो रही है। हकीकत यह है कि फास्ट चार्जिंग दो चरणों में काम करती है और फोन में लगे 'हीट मैनेजमेंट सिस्टम' इसे सुरक्षित रखते हैं। हालांकि गलत तरीके से इसका उपयोग करना आपके फोन के लिए वाकई घातक हो सकता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
फास्ट चार्जिंग के फायदे और नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
फास्ट चार्जिंग का विज्ञान
फास्ट चार्जिंग दो चरणों में काम करती है। पहले चरण में यह बहुत तेजी से 80% तक चार्ज करती है, क्योंकि खाली बैटरी ज्यादा बिजली सोख सकती है। दूसरे चरण में वोल्टेज कम कर दिया जाता है ताकि बैटरी गर्म न हो। फोन के भीतर मौजूद सेंसर्स और प्रोसेसर वोल्टेज को नियंत्रित रखते हैं, जिससे बैटरी के फटने या जलने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फास्ट चार्जिंग के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
गर्मी है बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन
फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य है, लेकिन अत्यधिक गर्मी बैटरी के 'केमिकल' को नुकसान पहुंचाती है। अगर आप चार्जिंग के दौरान गेम खेलते हैं या भारी ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो फोन का तापमान बढ़ जाता है। इस स्थिति में फास्ट चार्जर आपकी बैटरी की क्षमता को समय से पहले घटाना शुरू कर देता है।
4 of 5
फास्ट चार्जिंग के लिए कौन सा चार्जन का प्रयोग करें
- फोटो : Adobe Stock
फास्ट चार्जिंग के फायदे और कुछ नुकसान
इसका सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है, मात्र 15 मिनट की चार्जिंग पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं नुकसान की बात करें तो अगर आप अपने ही फोन के चार्जर नहीं चार्च कर रहे हैं तो फास्ट चार्जिंग से बैटरी 'साइकिल' जल्दी खत्म हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा ही मोबाइल के आधिकारिक चार्जर के ही चार्ज करने का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फास्ट चार्जिंग
- फोटो : Adobe stock
सही इस्तेमाल से नहीं होगा नुकसान
फास्ट चार्जिंग आज के समय में ज्यादातर लोगों की जरूरत बन चुकी है, बस आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए। हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही उपयोग करें और चार्जिंग के समय फोन को मोटे कवर से बाहर निकाल दें ताकि गर्मी बाहर निकल सके। अगर आप इन छोटी सावधानियों का पालन करते हैं, तो फास्ट चार्जिंग आपके फोन के लिए पूरी तरह सुरक्षित साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।