सब्सक्राइब करें

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है आपकी गाड़ी को सीज? जानिए क्या कहता है नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

किन परिस्थितियों में आपकी गाड़ी सीज हो सकती है, यह जानना हर वाहन चालक के लिए बेहद जरूरी है। नियमों का उल्लंघन या चालान न भरने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर सकती है।

विज्ञापन
Traffic Rules: When Traffic Police Can Seize Your Vehicle Know Rules
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है गाड़ी को सीज - फोटो : AI

अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि ट्रैफिक पुलिस कितने चालान कटने पर गाड़ी को सीज कर सकती है? इसको लेकर क्या नियम बनाए गए हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। वे लोग जो बार बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं या गलत ढंग से गाड़ी को चलाते हैं ट्रैफिक पुलिस उनके वाहनों को सीज कर सकती है। खासकर ई-चालान सिस्टम लागू होने के बाद हर उल्लंघन का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा रहा है। ऐसे में अगर आप समय पर चालान नहीं भरते या लगातार नियम तोड़ते हैं, तो आपकी गाड़ी को सीज भी किया जा सकता है। यह नियम सड़क सुरक्षा बढ़ाने और लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

Trending Videos
Traffic Rules: When Traffic Police Can Seize Your Vehicle Know Rules
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है गाड़ी को सीज - फोटो : Adobe Stock

अगर आपके वाहन पर कोई चालान है और आपने 90 दिनों के भीतर उसका भुगतान नहीं किया है, तो पुलिस चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी सीज कर सकती है। हालांकि, यह नियम गुरुग्राम में एक विशेष अभियान के तौर पर लागू किया गया था। इसके अलावा कुछ शहरों में सख्ती और ज्यादा है। अगर किसी वाहन पर कई चालान लंबित हैं, तो ऐसे मामलों में तुरंत वाहन सीज किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Rules: When Traffic Police Can Seize Your Vehicle Know Rules
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है गाड़ी को सीज - फोटो : Adobe Stock

बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ना भी गाड़ी के सीज किए जाने की एक बड़ी वजह बन सकता है। अगर कोई चालक बार-बार रेड लाइट जंप करता है या खतरनाक ड्राइविंग करता है, तो सिर्फ चालान ही नहीं बल्कि वाहन भी सीज किया जा सकता है। इसके अलावा उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित भी किया जा सकता है। 

PNG Connection: आवेदन करने के कितने दिनों के बाद घर में लग जाता है PNG कनेक्शन?

Traffic Rules: When Traffic Police Can Seize Your Vehicle Know Rules
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है गाड़ी को सीज - फोटो : Freepik

अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चला रहा है तो इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस उसके वाहन को रोक सकती है और गाड़ी को साथ नहीं ले जाने देगी। वहीं कुछ मामलों में पहली बार गलती करने पर भी वाहन सीज किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति बिना वैध आरसी, इंश्योरेंस या ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाता पकड़ा जाता है, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
Traffic Rules: When Traffic Police Can Seize Your Vehicle Know Rules
ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है गाड़ी को सीज - फोटो : Freepik

इस तरह के मामलों में कोई चेतावनी नहीं दी जाती और सीधे वाहन जब्त किया जा सकता है। इस कारण आपको वाहन चलाते समय सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है।

LPG VS PNG: एलपीजी और पीएनजी गैस में क्या है अंतर? जानें कौन-सा फ्यूल है सुरक्षित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed