सब्सक्राइब करें

Insurance Claim: इन 3 छोटी गलतियों की वजह से ज्यादातर इंश्योरेंस क्लेम होते हैं रिजेक्ट, यहां जानें डिटेल्स

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 27 Mar 2026 01:02 PM IST
सार

Insurance Claim Rejection Reasons: अक्सर ही ये देखने को मिलता है कि इंश्योरेंस का किस्त समय से जमा करने के बाद भी कई बार जरूरत पड़ने पर लोगों का क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किन गलतियों की वजह से अधिकतर क्लेम रिजेक्ट होते हैं।

विज्ञापन
Avoid These 3 Common Mistakes to Ensure Your Insurance Claim Never Gets Rejected in hindi
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने के तीन मुख्य कारण - फोटो : Adobe Stock

How To Avoid Claim Rejection: बीमा मुसीबत के समय आर्थिक मदद के लिए बहुत जरूरी होता है। मगर अक्सर यह देखने को मिलता है कि ऐन वक्त पर इंश्योरेंस क्लेम ही रिजेक्ट हो जाता है। मुसीबत के समय जब क्लेम खारिज होता है, तो समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। लोग हर महीने समय पर प्रीमियम तो भरते हैं, लेकिन दुर्घटना या अन्य विपरीत परिस्थितियों में जब वे क्लेम करते हैं, तो बीमा कंपनियां कुछ छोटी गलतियों का हवाला देकर पैसा देने से मना कर देती हैं।



चाहे वह गाड़ी का बीमा हो या स्वास्थ्य का, सबसे जरूरी है कि आप कंपनी को सारी जानकारी पूरी सच्चाई के साथ बताएं। अगर आप चाहते हैं कि जरूरत पड़ने पर आपको बिना किसी रुकावट के पूरा पैसा मिले, तो आपको उन 3 बड़ी गलतियों से बचना चाहिए जो ज्यादातर लोग अनजाने में कर बैठते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Avoid These 3 Common Mistakes to Ensure Your Insurance Claim Never Gets Rejected in hindi
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
जानकारी छुपाना या गलत तथ्य देना
  • बीमा लेते समय अपनी मौजूदा बीमारियों या वाहन के पिछले रिकॉर्ड को बीमा कंपनी से नहीं छुपाना चाहिए। 
  • अगर क्लेम के समय कंपनी को पता चलता है कि आपने पॉलिसी खरीदते समय कोई जानकारी छिपाई थी, तो वह 'धोखाधड़ी' मानकर क्लेम रिजेक्ट कर सकती है। 
  • इसलिए हमेशा अपनी आदतों और स्वास्थ्य से जुड़े तथ्यों को पूरी ईमानदारी से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid These 3 Common Mistakes to Ensure Your Insurance Claim Never Gets Rejected in hindi
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने से कैसे बचाए - फोटो : Adobe Stock
क्लेम दाखिल करने में देरी करना
 
  • हर बीमा पॉलिसी में क्लेम सूचना देने की एक निश्चित समय सीमा होती है। 
  • दुर्घटना या अस्पताल में भर्ती होने के 24 से 48 घंटों के भीतर कंपनी को सूचित करना जरूरी होता है। 
  • यदि आप बहुत देरी से आवेदन करते हैं, तो कंपनी घटना के सत्यापन में कठिनाई का हवाला देकर आपका क्लेम खारिज कर सकती है।
Avoid These 3 Common Mistakes to Ensure Your Insurance Claim Never Gets Rejected in hindi
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट - फोटो : Adobe Stock
पॉलिसी की शर्तों और एक्सक्लूजन को न पढ़ना
  • ज्यादातर लोग पॉलिसी के 'फाइन प्रिंट' या नियमों को नहीं पढ़ते है। बीमा कंपनियां कागज में स्पष्ट लिखी रहती हैं कि क्या चीजें कवर नहीं होती हैं।
  • उदाहरण के लिए, शराब पीकर गाड़ी चलाना या बिना लाइसेंस के क्लेम करना सीधे रिजेक्शन का कारण बनता है। 
  • आज के समय में डिजिटल पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स में इन शर्तों को स्पष्ट रूप से हाइलाइट किया जाता है। 
  • अपनी पॉलिसी की कवरेज सीमा और वेटिंग पीरियड को समझना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Avoid These 3 Common Mistakes to Ensure Your Insurance Claim Never Gets Rejected in hindi
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट से बचाने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है

इंश्योरेंस क्लेम का सफल होना आपकी जागरूकता पर निर्भर करता है। पॉलिसी के दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और सभी जरूरी कागजात जैसे बिल, एफआईआर या मेडिकल रिपोर्ट को संभाल कर रखें। आज के इस दौर में ई-क्लेम प्रक्रिया बहुत तेज हो गई है, बस आपको नियमों के प्रति ईमानदार और समयबद्ध रहने की जरूरत है। सही जानकारी और समय पर की गई कार्रवाई ही आपके निवेश को सार्थक बनाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed