सब्सक्राइब करें

Lockdown Rumours: क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है? सरकार के जवाब से दूर करें कंफ्यूजन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:45 AM IST
सार

Government Response to Lockdown Rumours in India: अगर आपने भी ऐसी चर्चाएं सुनी हैं कि देश में लॉकडाउन लगने वाला है या आपसे कोई ऐसा कर रहा है, तो आप इन अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि ऐसा कुछ नहीं है और ये बातं सिर्फ अफवाहें हैं।

विज्ञापन
Lockdown Rumours in India Government Denies all false claimes Full Details Explained in Hindi
सरकार ने बताया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। - फोटो : Amar Ujala

Lockdown Rumours Alert: इस वक्त लगभग सभी देशों की नजरें मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर है, क्योंकि इससे लगभग सभी देशों में एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की दिक्कतें हो रही हैं। भारत में भी लोगों को एलपीजी लेने में किल्लतें हो रही हैं और कई बार तो पेट्रोल-डीजल को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ने लगती हैं कि लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा लेते हैं।



हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि हमारे पास एलपीजी गैस या पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है। इसी बीच एक चर्चा और तेजी से हो रही है और वो ये कि देश में लॉकडाउन लग सकता है। शायद आपने भी ये बातें किसी न किसी से सुनी ही होंगी? वहीं, अब इस पर सरकार का जवाब आ गया है और सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। चलिए जानते हैं सरकार ने लॉकडाउन लगने वाली खबरों पर क्या कहा है...

Trending Videos
Lockdown Rumours in India Government Denies all false claimes Full Details Explained in Hindi
सरकार ने बताया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। - फोटो : Adobe Stock

क्या बातें हैं चर्चा में?

  • लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि देश में लॉकडाउन लग सकता है
  • इसको लेकर लोग एक-दूसरे से चर्चा भी कर रहे हैं जिससे कई लोग इस बात को सच भी समझने लगे हैं जिसकी वजह से लोग अपनी जरूरत के सामान को स्टोर भी कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Rumours in India Government Denies all false claimes Full Details Explained in Hindi
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एक्स/एएनआई/संसद टीवी/वीडियो ग्रैब

क्या कहा सरकार ने?

  • सरकार ने ये साफ कर दिया है कि देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला है
  • आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
Lockdown Rumours in India Government Denies all false claimes Full Details Explained in Hindi
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

क्या बोले रिजिजू?

  • जब पत्रकारों ने संसद के बाहर किरेन रिजिजू से पूछा कि क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है, तो इस पर उन्होंने कहा कि 'नहीं, नहीं, ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा था कि हमें पैनिक नहीं होना है और उन्होंने जमाखोरों को चेतावनी भी दी।'
विज्ञापन
Lockdown Rumours in India Government Denies all false claimes Full Details Explained in Hindi
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

हरदीप सिंह पुरी भी कर चुके हैं लॉकडाउन की अफवाहों का खंडन

  • भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृति गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी बीते दिन एक पोस्ट कर कहा कि 'भारत में लॉकडाउन लगने की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई भी प्रास्ताव विचाराधीन नहीं है।'



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed