सब्सक्राइब करें

Excise Duty: क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:51 AM IST
सार

Indian Govt Has Reduced Excise Duty on petrol And Diesel: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क को कम कर दिया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये में से 3 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है। जबकि, डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर इसे प्रति लीटर शून्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
Excise duty on petrol has been reduced by Rs 10 and on diesel by zero so will petrol become cheaper now
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। - फोटो : Amar Ujala

Excise Duty On Petrol And Diesel: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगभग सभी देशों पर देखा जा रहा है और भारत भी इसे अछूता नजर नहीं आ रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस पर हर किसी की नजर है और सरकार इन्हें लेकर कई नए नियम भी ला चुकी है।

वहीं, अब इन सबके बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से एलान किया गया है कि वो पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या इससे आम आदमी को पेट्रोल-डीजल सस्ते दाम पर मिल सकता है या नहीं...

Trending Videos
Excise duty on petrol has been reduced by Rs 10 and on diesel by zero so will petrol become cheaper now
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। - फोटो : Adobe Stock

कितनी कम हुई है एक्साइज ड्यूटी?

  • केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया है, जो पहले 13 रुपये प्रति लीटर थी
  • डीजल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को प्रति लीटर जीरो कर दिया है, जो पहले 10 रुपये प्रति लीटर थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Excise duty on petrol has been reduced by Rs 10 and on diesel by zero so will petrol become cheaper now
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। - फोटो : Adobe Stock

क्या सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

  • जहां एक तरफ अब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है, तो ऐसे में ये सवाल चर्चा में आना लाजमी है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे?
  • जिस तरह से पेट्रोल में 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को जीरो कर दिया है, तो इससे गुंजाइश बनती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो
Excise duty on petrol has been reduced by Rs 10 and on diesel by zero so will petrol become cheaper now
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। - फोटो : Adobe Stock
  • माना तो जा रहा है कि एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका सीधा फायदा आम आदमी को मिल सकता है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जिस तरह से देश में मौजूदा हालात चल रहे हैं उससे तेल कंपनियां इस एक्साइज ड्यूटी के कम होने का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की महंगाई को संतुलित करने में भी कर सकती है।
विज्ञापन
Excise duty on petrol has been reduced by Rs 10 and on diesel by zero so will petrol become cheaper now
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। (सांकेतिक सस्वीर) - फोटो : AI
  • हालांकि, ये जरूर माना जा रहा है कि जो लोगों को लग रहा था कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, उसके लिए जरूर माना जा रहा है कि फिलहाल ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम कम प्रति लीटर कम होंगे या ऐसे ही बने रहेंगे? इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed