Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
5 Hidden Smartphone Sensors: How Your Phone Detects Earthquakes and Altitude in hindi
{"_id":"69c646737d6367d8f8078cf5","slug":"5-hidden-smartphone-sensors-how-your-phone-detects-earthquakes-and-altitude-in-hindi-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hidden Sensors: कमाल के हैं आपके मोबाइल फोन में छिपे ये 4 सेंसर्स, अधिकतर लोग नहीं जानते इनके बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Hidden Sensors: कमाल के हैं आपके मोबाइल फोन में छिपे ये 4 सेंसर्स, अधिकतर लोग नहीं जानते इनके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:27 PM IST
सार
Hidden Smartphone Sensors: हमारे स्मार्टफोन में कई तरह के हिडेन सेंसर्स होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम रहता है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ जरूरी सेंसर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइन फोन में सेंसर के इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
Hidden Sensors in Smartphones: आज के समय में स्मार्टफोन लगभग सभी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हममे से कई लोगों ने स्मार्टफोन के कुछ सेंसर्स को महसूस भी किया होग, जैसे- स्क्रीन का रोटेट होना, अपने आप ब्राइटनेस का एडजस्ट होना, कॉल के दौरान कान के पास फोन ले जाते ही स्क्रीन लॉक होना आदि । मगर ज्यादातर लोगों को मोबाइल में लगे अधिकतर सेंसर्स के बारे में मालूम नहीं होता है।
इसलिए आइए आज के इस लेख में हम स्मार्ट फोन के उन सेंसर्स के बारे में जानते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है। ये सेंसर्स इतने सटीक होते हैं कि ये भूकंप के झटकों को भांपने से लेकर समुद्र तल से आपकी सटीक ऊंचाई तक बता सकते हैं। अधिकांश यूजर्स इन हार्डवेयर फीचर्स से अनजान रहते हैं, जबकि ये सुरक्षा, नेविगेशन और आपकी फिटनेस ट्रैकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
मोबाइन फोन में कई तरह के सेंसर होते हैं
- फोटो : Adobe Stock
एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप
एक्सेलेरोमीटर फोन की गति और दिशा को मापता है।
गूगल ने इसी सेंसर का उपयोग करके दुनिया का सबसे बड़ा भूकंप डिटेक्शन नेटवर्क बनाया है। जब फोन में हल्का कंपन होता है, तो यह डेटा प्रोसेस कर चेतावनी भेजता है।
वहीं, जायरोस्कोप फोन के रोटेशन और एंगुलर वेसोलिटी को ट्रैक करता है, जो 360-डिग्री फोटो लेने और गेमिंग के दौरान संतुलन बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोबाइन फोन के जरूरी सेंसर के बारे में जानें
- फोटो : Adobe Stock
बैरोमीटर
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मौजूद बैरोमीटर वायुमंडलीय दबाव को मापता है।
इसका मुख्य काम यह बताना है कि आप समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर हैं। यह जीपीएस को ऊंचाई के साथ सिंक कर सटीक लोकेशन बताता है।
इसके अलावा दबाव में आने वाले छोटे बदलावों से यह आने वाले तूफान या बारिश का पूर्वानुमान भी लगा सकता है, जो ट्रेकर्स और माउंटेन राइडर्स के लिए बेहद उपयोगी है।
4 of 5
मोबाइन फोन में सेंसर
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर
प्रॉक्सिमिटी सेंसर आपके फोन के ऊपरी हिस्से में होता है।
जैसे ही आप कॉल के दौरान फोन कान के पास ले जाते हैं, यह सेंसर स्क्रीन को बंद कर देता है ताकि गलती से कोई बटन न दबे।
एम्बिएंट लाइट सेंसर आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप कम या ज्यादा करता है। यह न सिर्फ आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है, बल्कि फोन की बैटरी लाइफ बचाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 5
मोबाइन फोन के जरूरी सेंसर
- फोटो : Adobe stock
ये छिपे हुए सेंसर्स हमारे फोन में साइलेंटली काम करते हैं। आज के आधुनिक समय में एआई के बढ़ते प्रभाव से ये सेंसर्स अब आपके स्वास्थ्य (जैसे हार्ट रेट) निगरानी और भी बेहतर तरीके से कर रहे हैं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर इन सेंसर्स के डेटा को अच्छे से समझिए जो आपको तकनीकी रूप से अधिक जागरूक बना सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।