सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: बैंक खाते में नहीं करवाया DBT का काम, तो क्या नहीं मिलेगी 23वीं किस्त? यहां जानें किसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 27 Mar 2026 02:26 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 23rd Installment Date: अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ काम करवाना जरूरी होते हैं जिसमें से एक काम है डीबीटी का।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Is it necessary to get DBT done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी का काम करवाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 23rd Installment: हमारे देश में आज भी कई किसान ऐसे है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें सपोर्ट की जरूरत होती है। ऐसे ही किसानों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।

ये एक ऐसी योजना है जिसका लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6000 रुपये का आर्थिक लाभ। पर क्या आप जानते हैं कि किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए एक काम करवाना होता है और वो काम है डीबीटी का। चलिए जानते हैं ये डीबीटी क्या होता है और योजना से जुड़े किसानों के लिए ये काम करवाना क्यों जरूरी है...

Trending Videos
PM Kisan Yojana: Is it necessary to get DBT done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी का काम करवाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
डीबीटी क्या होता है?
  • डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर
  • 1 जनवरी 2013 को भारत सरकार द्वारा डीबीटी को शुरू किया गया
  • डीबीटी के जरिए ही सरकार पीएम किसान योजना और बाकी सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजती है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Is it necessary to get DBT done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी का काम करवाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

डीबीटी का फायदा क्या है?

  • डीबीटी का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे सरकार जितने पैसे भी लाभार्थी को देती है, वो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच जाते हैं और वो भी बिना किसी बिचौलिए की मदद के
  • डीबीटी के जरिए घोटाले और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलती है, क्योंकि इससे सीधे लाभार्थियों को पैसे मिलते हैं
PM Kisan Yojana: Is it necessary to get DBT done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी का काम करवाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थी के बैक खाते में डीबीटी सक्रिय होना क्यों जरूरी है?

  • जो भी व्यक्ति लाभ प्राप्त कर रहा है, उसके बैंक खाते में डीबीटी का सक्रिय होना अनिवार्य है
  • जैसे, पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे सरकार को आधार लिंक किए गए खातों में पैसे भेज देती है, लेकिन अगर किसी लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं है तो उसको मिलने वाले पैसे अटक सकते हैं
  • इसलिए पीएम किसान योजना से जुड़ने वाले किसानों को डीबीटी सक्रिय करवाने के लिए कहा जाता है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Is it necessary to get DBT done for the 23rd installment
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी का काम करवाना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

डीबीटी सक्रिय कहां से करवाएं?

  • आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर डीबीटी का काम करवा सकते हैं
  • आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना होता है और साथ ही एलपीसीआई मैपर से भी जोड़ना होता है
  • आप बैंक की शाखा में जाकर आधार लिंकिंग फॉर्म भरकर ये काम करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed