सब्सक्राइब करें

Smoke Detector: आपकी बिल्डिंग में लगा स्मोक डिटेक्टर सही है या नहीं ऐसे करें चेक? यहां जानें कैसे करता है काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 07 Jun 2026 08:12 PM IST
सार

How Smoke Detector Works?: क्या आपकी बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर लगा है? अगर लगा है तो क्या वो काम कर रहा है? आइए इस लेख में समझते हैं कि स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है और साथ ही ये भी जानेंगे आपके घर में लगा मशीन सही काम कर रहा है या नहीं।

विज्ञापन
Fire Safety Alert: How to check if your building smoke detector is working and how it protects you
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है? - फोटो : AI

How Smoke Detector Works?: पिछले कुछ दिनों में आग लगने की कई खबरें सामने आई हैं। ऐसे माहौल में आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आपकी सोसाइटी की बिल्डिंग में स्मोक डिटेक्टर लगा है या नहीं। देखा जाए तो घर हो या बहुमंजिला इमारत, आग की दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्मोक डिटेक्टर सबसे जरूरी सुरक्षा कवच है। यह छोटा सा उपकरण छत पर लगा होता है और रसोई या कमरों में धुआं उठते ही तुरंत एक्टिव हो जाता है। 



अक्सर लोग बिल्डिंग में रहने तो आ जाते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि वहां लगा स्मोक डिटेक्टर काम भी कर रहा है या सिर्फ शोपीस बना हुआ है। आग लगने की स्थिति में यह चंद सेकंड पहले आपको सावधान कर आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह कैसे काम करता है और आप खुद इसे कैसे चेक कर सकते हैं।

Fire Safety Alert: How to check if your building smoke detector is working and how it protects you
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है - फोटो : AI

ऐसे काम करता है स्मोक डिटेक्टर

  • इसके अंदर एक खास सेंसर और लाइट लगी होती है। जब कमरे में आग लगने के कारण धुआं उठता है और इस मशीन के अंदर पहुंचता है, तो धुएं के कण लाइट के रास्ते को रोक देते हैं। 
  • रास्ता रुकते ही सेंसर एक्टिवेट हो जाता है और मशीन से तेज अलार्म (सायरन) बजने लगता है।
Trending Videos
Fire Safety Alert: How to check if your building smoke detector is working and how it protects you
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है - फोटो : AI

मशीन के लाल बटन से करें टेस्ट

  • स्मोक डिटेक्टर सही सलामत काम कर रहा है या नहीं, इसे जांचने के लिए उसके ऊपर एक छोटा सा 'टेस्ट बटन' दिया होता है। इस बटन को कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें। 
  • अगर बटन दबाते ही मशीन से तेज अलार्म की आवाज आती है, तो समझें आपका डिटेक्टर बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire Safety Alert: How to check if your building smoke detector is working and how it protects you
स्मोक डिटेक्टर कैसे काम करता है - फोटो : AI

धुएं और मोमबत्ती से करें असली जांच

  • अगर आप असली धुएं से इसकी जांच करना चाहते हैं, तो एक मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाएं। 
  • अब उसके धुएं को स्मोक डिटेक्टर के ठीक नीचे ले जाएं ताकि धुआं मशीन के अंदर जा सके। 
  • अगर धुआं अंदर जाते ही अलार्म बजने लगे, तो इसका मतलब है कि सेंसर पूरी तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन
Fire Safety Alert: How to check if your building smoke detector is working and how it protects you
बैटरी और मेंटेनेंस का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
बैटरी और मेंटेनेंस का रखें खास ध्यान
  • ज्यादातर स्मोक डिटेक्टर बैटरी से चलते हैं। अगर टेस्ट बटन दबाने पर धीमी आवाज आए या कोई आवाज न निकले, तो तुरंत उसकी बैटरी बदल दें।
  • इसके अलावा, मशीन के छेदों में धूल जमने से भी सेंसर काम करना बंद कर देता है, इसलिए महीने में एक बार इसे सूखे कपड़े से साफ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed