सब्सक्राइब करें

Fridge: क्यों फ्रिज के दरवाजे पर कागज लगाकर लोग चेक कर रहे हैं कूलिंग? जानें कैसे करता है काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 15 May 2026 01:49 PM IST
सार

Fridge Ki Cooling Paper Test Se Kaise Check Karein: क्या सच में फ्रिज के दरवाजे पर कागज लगाकर कूलिंग का पता कर सकते हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Fridge Cooling Problem Check Through Papter Test Se Kaise Fridge Ki Gas Leak Check Karein
फ्रिज के दरवाजे के बीच में क्यों लगाते है पेपर? - फोटो : Amar Ujala AI

Fridge Cooling Problem Kaise Theek Karein: गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो या फिर कोल्ड ड्रिंक आदि ठंडी करनी हो तो लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए भी लोग इन्हें फ्रिज में रखते हैं।

पर कई बार फ्रिज तो चलता है, लेकिन फ्रिज में कूलिंग बराबर नहीं होती या कूलिंग होना बंद हो जाता है। ऐसे में लोग अपने फ्रिज पर पेपर लगाते हैं और एक टेस्ट करते हैं। चलिए जानते हैं ये पेपर टेस्ट क्या है और ये क्या काम करता है...

Trending Videos
Fridge Cooling Problem Check Through Papter Test Se Kaise Fridge Ki Gas Leak Check Karein
फ्रिज के दरवाजे के बीच में क्यों लगाते है पेपर? - फोटो : AdobeStock

क्यों कूलिंग कम हो जाती है फ्रिज में?

  • फ्रिज में अगर कूलिंग कम हो जाती है यानी वो ठंडा करना कम कर देता है
  • ऐसे में इसकी आमतौर पर वजह फ्रिज के दरवाजे पर लगी गैस्केट यानी रबर का ढीला होना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Fridge Cooling Problem Check Through Papter Test Se Kaise Fridge Ki Gas Leak Check Karein
फ्रिज के दरवाजे के बीच में क्यों लगाते है पेपर? - फोटो : AdobeStock
  • जब फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर ठीक से सील नहीं होती तो फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है
  • इससे फ्रिज के अंदर कूलिंग कमजोर हो जाती है
  • रबर का टाइट होना इसलिए जरूरी है, क्योंकि अगर ये सील नहीं नहीं है तो कूलिंग बाहर निकल जाएगी
  • इससे फ्रिज को लंबा समय कूलिंग करने पर लगता है जिससे बिजली का बिल भी बढ़ता है
Fridge Cooling Problem Check Through Papter Test Se Kaise Fridge Ki Gas Leak Check Karein
फ्रिज के दरवाजे के बीच में क्यों लगाते है पेपर? - फोटो : AI Generated

क्या है कागज वाला टेस्ट?

स्टेप 1

  • आपको पहले एक सादा कागज लेना है
  • आप चाहें तो ए4 साइज का सफेद पेपर ले सकते हैं
  • इसके बाद फ्रिज का दरवाजा खोलें और कागज को दरवाजे के बीच में इस तरह फंसाए कि कागज आधार बाहर और आधार फ्रिज के अंदर रहे
विज्ञापन
Fridge Cooling Problem Check Through Papter Test Se Kaise Fridge Ki Gas Leak Check Karein
फ्रिज के दरवाजे के बीच में क्यों लगाते है पेपर? - फोटो : AI Generated

स्टेप 2

  • फिर आपको फ्रिज का दरवाजा बंद कर देना है
  • इसके बाद आपको कागज को बाहर की तरफ खींचना है
  • अब अगर कागज आसानी से बाहर निकल जाता है तो इसका मतलब है कि फ्रिज के दरवाजे की रबर खराब हो गई है
  • पर अगर कागज फंस जाता है और आसानी से बाहर नहीं निकलता तो यानी रबर सही काम कर रही है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed