सब्सक्राइब करें

Fuel Price Impact: क्या सस्ता-क्या महंगा? जानें पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से किन चीजों पर पड़ेगा असर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 15 May 2026 12:16 PM IST
सार

Fuel Price Impact On Economy: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद से ही देशभर में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं कि अब इसका असर सभी की जेब पड़ने वाला है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा के किन-किन चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Hike What Will Get Costlier After Fuel Prices Increase? Explained
पेट्रोल की कीमतों में इजाफा - फोटो : AI

Petrol-Diesel Price Hike 2026: आज यानी 15 मई, 2026 को आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है, जिसका असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा कर दिया है। फ्यूल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है।



हम सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के प्राइज का असर लगभग सभी रोजमर्रा की चीजों पर पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सभी चीजों का प्रोडक्शन में इंधन की जरूरत पड़ती है, इसके बाद इसको उपभोक्ता तक पहुंचने के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इंधन की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी होने से हमारी रोजमर्रा में किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Trending Videos
Petrol Diesel Price Hike What Will Get Costlier After Fuel Prices Increase? Explained
सब्जियां और राशन होंगे महंगे - फोटो : freepik

सब्जियां और राशन हो सकते हैं महंगे

  • डीजल के दाम बढ़ने से खेतों से मंडियों तक अनाज और सब्जियां लाने वाले ट्रकों का किराया बढ़ जाएगा, जिसकी वजह से सब्जी और अनाज के दाम भी बढ़ सकते हैं।
  • बीते दिनों अमूल ने भी 2 रुपये प्रति लीटर के दर से दूर की कीमतों में बढ़ोतरी की है, विषेशज्ञों की माने तो इंधन के दाम बढ़ने के बाद दूध, फल और हरी सब्जियों की कीमतों में भी 5 % तक की बढ़ोतरी होने की आशंका है।
  • आटा, दाल और चावल जैसी बुनियादी जरूरी चीजों के पैकेट बंद दाम भी ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट की वजह से बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Hike What Will Get Costlier After Fuel Prices Increase? Explained
हर तरह के परिवहन होंगे महंगे - फोटो : Adobe Stock
परिवहन और यात्रा पर सीधा असर
  • निजी बस संचालकों और टैक्सी कैब एग्रीगेटर्स भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग और कूरियर सेवाओं के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है।
  • किसानों के लिए ट्रैक्टर चलाना और पंप सेट का उपयोग करना महंगा होगा, जिससे फसल उत्पादन की लागत बढ़ना तय है।

 

Petrol Diesel Price Hike What Will Get Costlier After Fuel Prices Increase? Explained
सीमेंट और सरिये के दाम बढ़ सकते हैं - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक और ई-कॉमर्स वस्तुओं पर प्रभाव

  • कारखानों तक कच्चा माल पहुंचाना महंगा होने से इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक उत्पादों के दाम बढ़ सकते हैं।
  • सीमेंट, सरिया और ईंटों की सप्लाई महंगी होने से घर बनाना और भी खर्चीला हो सकता है।
  • माल की डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर फ्यूल सरचार्ज का बोझ बढ़ेगा, जो ग्राहकों ही से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Hike What Will Get Costlier After Fuel Prices Increase? Explained
महंगाई को रोकने के लिए जरूरी कदम - फोटो : AdobeStock
महंगाई को रोकने के लिए जरूरी कदम
  • निजी वाहनों के बजाय मेट्रो या बस का उपयोग करके व्यक्तिगत ईंधन खर्च को कम किया जा सकता है।
  • ईंधन की अनिश्चित कीमतों से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना एक लंबी अवधि का समाधान हो सकता है।
  • इसके साथ ही अगले कुछ महीनों के लिए अपने घर के बजट की दोबारा समीक्षा करना और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed