WhatsApp Tips: आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप से जुड़ा हुआ है। यहां पर लोग अपने दोस्तों से बात करते हैं, यहां पर ऑफिस के या लोगों के कई अपने पर्सनल ग्रुप होते हैं आदि। व्हाट्सएप पर लोग अपना स्टेटस भी लगाते हैं।
काम की बात: WhatsApp पर कर दिया है दोस्त ने ब्लॉक? फिर भी कर सकते हैं चैट, तरीका जानें
Whatsapp Par Block Hone Par Baat Kaise Karein: अगर आपको भी आपके किसी दोस्त ने ब्लॉक कर दिया है और आप चाहते हैं कि आप उससे चैट कर पाएं, तो आप ऐसा कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर ब्लॉक किए हुए व्यक्ति से कैसे बात करें?
पहला तरीका
- अगर आपको आपके किसी दोस्त ने ब्लॉक कर दिया है, तो आपको अपने दोस्त की मदद लेनी होती है
- आपको अपने दोस्त (जो ब्लॉक नहीं हो) को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए बोलना होता है
- फिर आपके दोस्त को व्हाट्सएप ग्रुप बनाना होता है
- इस ग्रुप में आपके दोस्त को आपको और आपके उस दोस्त को भी एड करना है, जिसने आपको ब्लॉक किया है
- फिर ग्रुप में एड होने के बाद आपका दोस्त ये ग्रुप छोड़ सकता है और आप अपने उस दोस्त से मैसेज में बात कर सकते हैं जिसने आपको ब्लॉक किया है
दूसरा तरीका
पहला स्टेप
- इसमें आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट करके फिर से साइन अप करना होगा
- बस ध्यान रहे कि इसमें आपकी पुरानी चैट/बैकअप चली जाएगी
- इसमें आपको व्हाट्सएप की सेटिंग पर जाना है
- फिर अकाउंट पर क्लिक करना है और 'डिलीट माय अकाउंट' वाले ऑप्शन पर जाना है
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपका व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट हो जाएगा
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर फिर से व्हाट्सएप अकाउंट बना लेना है
- अब आप ब्लॉक को बायपास कर देंगे और आप उस व्यक्ति को मैसेज कर पाएंगे जिसने आपको ब्लॉक किया है