Smartphone Overheating Fix: भीषण गर्मियों में अक्सर ये खबरें आती हैं कि स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया या मोबाइल फटने से बड़ा हादसा हो गया। गर्मियों में ऐसी खबरें आम हो जाती हैं, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर इस समस्या से बचने के लिए क्या करना चाहिए। आइए इसी के बारे में सरल तरीके से समझते हैं।
{"_id":"6a047f4c4b62bd901c00d1fb","slug":"smartphone-overheating-safety-3-essential-steps-to-prevent-battery-explosions-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Heat: फोन गरम होने पर तुरंत करें ये 3 काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Heat: फोन गरम होने पर तुरंत करें ये 3 काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 13 May 2026 07:10 PM IST
सार
Phone Battery Safety Tips: गर्मियों में फोन गर्म होना एक आम समस्या है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कोई इस समस्या को नजरअंदाज करता है तो उसका फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल गर्म होने की समस्या
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
मोबाइल गर्म होने की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
चार्जिंग तुरंत रोकें और कवर हटाएं
- फोन का बैक कवर वेंटिलेशन को रोकता है, गर्मी बढ़ने पर इसे तुरंत निकाल दें ताकि हवा लग सके।
- अगर चार्जिंग के दौरान फोन गर्म हो रहा है, तो उसे तुरंत बिजली के स्रोत से अलग कर दें।
- गर्म फोन पर गेमिंग या वीडियो कॉलिंग बिल्कुल न करें, इससे प्रोसेसर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल गर्म होने की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
बैकग्राउंड ऐप्स और कनेक्टिविटी बंद करें
- बैकग्राउंड में चल रहे भारी ऐप्स को तुरंत बंद करें, ये लगातार बैटरी और प्रोसेसर का उपयोग करते हैं।
- वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस (GPS) जैसे फीचर्स को बंद कर दें या फोन को 'फ्लाइट मोड' पर डाल दें।
- डिस्प्ले की ब्राइटनेस को न्यूनतम स्तर पर लाएं, क्योंकि स्क्रीन सबसे ज्यादा गर्मी पैदा करती है।
मोबाइल गर्म होने की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
फोन को ठंडी जगह पर रखें
- ध्यान रखें कि फोन को ठंडा करने के लिए कभी भी फ्रिज या फ्रीजर में न डालें, इससे कंडेनसेशन के कारण आंतरिक डैमेज हो सकता है।
- फोन को सीधी धूप से हटाकर किसी ठंडी और छायादार जगह पर समतल सतह पर रखें।
- संभव हो तो फोन को पंखे के नीचे रखें ताकि वह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो सके।
विज्ञापन
मोबाइल गर्म होने की समस्या
- फोटो : Adobe stock
भविष्य के लिए जरूरी सावधानियां
- हमेशा ब्रांड के ओरिजनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें, लोकल चार्जर ओवरहीटिंग का मुख्य कारण होते हैं।
- सोते समय फोन को तकिए के नीचे रखकर चार्ज न करें, इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, और फोन ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।
- अपने फोन के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें, क्योंकि नए अपडेट में अक्सर हीटिंग इश्यू के फिक्स होते हैं।