How To Block Block Unauthorized Sim: अक्सर जालसाज दूसरों के नाम पर जारी किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करते हैं। आज के समय ऐसी घटानाएं होना आम बात है। मगर क्या आपको पता है कि आपके नाम पर वर्तमान में कितने सिम कार्ड एक्टवि हैं?
{"_id":"6a04863054d870095e0ab02b","slug":"sim-card-rules-check-how-many-sims-are-active-on-your-name-and-block-unauthorized-numbers-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sim Card Rules: आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? ऐसे चेक करें और फालतू नंबर बंद कराएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sim Card Rules: आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? ऐसे चेक करें और फालतू नंबर बंद कराएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 13 May 2026 07:39 PM IST
सार
Check Active Sim on Name: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के नाम सिम कार्ड चल रहा होता है, लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता। ऐसे में आप घर बैठे अपने मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड चल रहे हैं।
विज्ञापन
एक आईडी पर कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
एक्टिव सिम चेक करने का ऑनलाइन तरीका
- फोटो : BSNL
सक्रिय सिम चेक करने का ऑनलाइन तरीका
- सबसे पहले संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट (sancharsaathi.gov.in) पर जाकर 'TAFCOP' विकल्प चुनें सीधे (https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/) इस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वर्तमान मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- आपके नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज कर लॉगिन करें।
- लॉगिन होते ही आपके नाम पर पंजीकृत सभी मोबाइल नंबरों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फालतू नंबरों को कैसे बंद करें?
- फोटो : AdobeStock
अनजान या फालतू नंबरों को कैसे बंद करें?
- सूची में अगर कोई ऐसा नंबर है जिसे आप नहीं पहचानते, तो उसके सामने दिए गए बॉक्स को टिक करें।
- 'Not my number' या 'Not required' विकल्प को चुनें।
- नीचे दिए गए 'Report' बटन पर क्लिक करें।
- रिपोर्ट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
सिम कार्ड से जुड़े नए नियम और सीमा
- फोटो : अमर उजाला
सिम कार्ड से जुड़े नए नियम और सीमा
- भारत में एक व्यक्ति अपनी आईडी पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रख सकता है (जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व के लिए यह सीमा 6 है)।
- सिम खरीदते समय हमेशा अपनी फोटो और बायोमेट्रिक्स का ही उपयोग करें।
- जो सिम लंबे समय से उपयोग में नहीं हैं, उन्हें भविष्य के खतरे से बचने के लिए बंद करवा देना ही बेहतर है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सावधानियां
- अपनी आधार या अन्य पहचान पत्र की कॉपी हर किसी को न दें, क्योंकि इसका दुरुपयोग सिम निकालने में हो सकता है।
- महीने में कम से कम एक बार संचार साथी पोर्टल पर जाकर अपने नाम के नंबरों की जांच जरूर करें।
- अगर आपके नाम पर फर्जी सिम पाया जाता है, तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर भी सूचित करें।