सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: गंभीर बीमारी के समय अस्पताल में नहीं आएगा इलाज का खर्च, आज ही कर लें ये काम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 15 May 2026 02:17 PM IST
सार

महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं के दौर में मेडिकल इंश्योरेंस हर परिवार की बड़ी जरूरत बन चुका है। सही हेल्थ पॉलिसी गंभीर बीमारी या इमरजेंसी के समय लाखों रुपये के इलाज खर्च से आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करती है।

विज्ञापन
Why medical insurance is important for you check benefits in hindi
Medical Insurance - फोटो : AI Generated

अस्पताल में इलाज से जुड़े खर्चों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। एक गंभीर बीमारी, दुर्घटना या अचानक अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में लाखों रुपये का खर्च आसानी से आ सकता है। इस तरह की स्थिति में मेडिकल इंश्योरेंस यानी स्वास्थ्य बीमा आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बनता है। अगर आपके पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है और आप किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना के बाद अपना इलाज कराते हैं, तो इसमें आपका काफी ज्यादा खर्च आ सकता है और वर्षों की बचत खत्म हो सकती है। खासतौर पर कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी या लंबी बीमारी के इलाज में खर्चा काफी ज्यादा आता है। इस कारण आज के समय मेडिकल इंश्योरेंस लेना काफी जरूरी है। इसकी मदद से बड़े मेडिकल खर्च और इमरजेंसी की स्थिति से आसानी से निपटा जा सकता है।

Trending Videos
Why medical insurance is important for you check benefits in hindi
Medical Insurance - फोटो : Freepik

स्वास्थ्य बीमा लेने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अस्पताल में भर्ती होने, ऑपरेशन, दवाइयों और कई मेडिकल टेस्ट का खर्च बीमा कंपनी कवर करती है। इसमें आपको अपनी ओर से कोई पैसा नहीं देना होता है। कई पॉलिसियों में कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलती है, जिससे मरीज को तुरंत पैसे की व्यवस्था नहीं करने की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why medical insurance is important for you check benefits in hindi
Medical Insurance - फोटो : Freepik

मेडिकल इंश्योरेंस लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। मेडिकल इंश्योरेंस लेते समय पॉलिसी का कवरेज समझना जरूरी है। इस दौरान पता करें कि कौन-कौन सी बीमारियां शामिल हैं और कौन सी नहीं। कई कंपनियां पहले से मौजूद बीमारियों पर वेटिंग पीरियड लागू करती हैं। इसके अलावा अस्पतालों का नेटवर्क, क्लेम सेटलमेंट रेशियो और प्रीमियम की राशि के बारे में भी जरूर पता करें।  

IRCTC Tour Package: 2350 रुपये में करें ज्योतिर्लिंग दर्शन, आईआरसीटीसी करा रहा रामेश्वरम की सैर

Why medical insurance is important for you check benefits in hindi
Medical Insurance - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बड़े शहरों में इलाज का खर्च काफी ज्यादा होता है, इसलिए कम कवरेज भविष्य में परेशानी बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके साथ ही रूम रेंट लिमिट, डे-केयर ट्रीटमेंट, एम्बुलेंस चार्ज और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन बेनिफिट्स जैसी सुविधाओं के बारे में भी जरूर पता करें। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग बिना नियम समझे पॉलिसी खरीद लेते हैं और बाद में क्लेम रिजेक्ट होने की शिकायत करते हैं।

विज्ञापन
Why medical insurance is important for you check benefits in hindi
Medical Insurance - फोटो : Freepik

बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और तनाव से जुड़ी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य जोखिम अब पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सही हेल्थ इंश्योरेंस परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम करता है। किसी भी पॉलिसी को खरीदने से पहले अधिकृत एजेंट या कंपनी की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें और अपनी जरूरत के अनुसार ही प्लान को खरीदें। 

AC Tips: क्या आप भी बारिश के सीजन में गलत मोड पर चलाते हैं एसी? जान लें सही तरीका वरना हो सकता है नुकसान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed