{"_id":"6aa8f923240099c268033324","slug":"gas-burner-cleaning-clean-a-blackened-gas-burner-with-eno-and-hot-water-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैस बर्नर की गंदगी नहीं हो रही साफ? इनो का ये तरीका एक बार जरूर आजमाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गैस बर्नर की गंदगी नहीं हो रही साफ? इनो का ये तरीका एक बार जरूर आजमाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
Blackened Gas Burner: गैस चूल्हे का बर्नर लगातार इस्तेमाल करने से उस पर तेल, मसाले और खाने की गंदगी जमने लगती है। कई बार बर्नर काला पड़ जाता है और उसकी चमक भी गायब हो जाती है। ऐसे में घर में मौजूद इनो और गर्म पानी की मदद से इसकी सफाई की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
गैस बर्नर काला पड़ गया?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रसोई में रोज खाना बनाते समय गैस बर्नर पर तेल और खाने के छोटे-छोटे कण गिरते रहते हैं। इन्हें समय पर साफ न किया जाए तो धीरे-धीरे गंदगी की परत जमने लगती है। कई बार बर्नर के छेदों के आसपास भी गंदगी जमा हो जाती है। इससे बर्नर काला और गंदा दिखने लगता है। लंबे समय तक सफाई न करने पर गैस की लौ भी ठीक तरह से नहीं निकल सकती। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर के आप आराम से बर्नर की गंदगी को निकाल पाएंगे। आइए जानते हैं।
2 of 4
गैस बर्नर कैसे चमकाएं
- फोटो : Ai
इनो और गर्म पानी से ऐसे करें सफाई
सबसे पहले गैस बंद करके बर्नर को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद बर्नर निकालकर एक बड़े बर्तन में रखें। अब इसमें इतना गर्म पानी डालें कि बर्नर अच्छी तरह डूब जाए। पानी बहुत ज्यादा खौलता हुआ न हो, बल्कि इतना गर्म हो कि सफाई में मदद मिल सके अब बर्नर पर थोड़ा इनो डालें। गर्म पानी में इनो डालने पर झाग बनने लगेगा। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहने दें। इससे बर्नर पर जमी चिकनाई और ढीली गंदगी को हटाना आसान हो सकता है।
3 of 4
गैस स्टोव से काले अलाव क्यों निकलते हैं?
- फोटो : AI
फिर इस तरह रगड़कर साफ करें
समय पूरा होने के बाद बर्नर को पानी से निकालें और पुराने टूथब्रश या किसी नरम ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें। खासकर उन जगहों पर ध्यान दें जहां गंदगी ज्यादा जमा है। बर्नर के छोटे छेदों में कोई नुकीली चीज जबरदस्ती न डालें क्योंकि इससे छेद खराब हो सकते हैं। सफाई के बाद बर्नर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसे पूरी तरह सूखने दें। गैस पर लगाने से पहले यह देख लें कि बर्नर के छेदों में पानी न बचा हो। गीला बर्नर लगाने से गैस जलाने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
gas cylinder gas chulha गैस चूल्हा
- फोटो : Adobe Stock
सिर्फ सफाई ही नहीं, ये गलती भी न करें
बर्नर पर तेज केमिकल या बहुत ज्यादा रगड़ने वाली चीज इस्तेमाल करने से बचें। अगर बर्नर के छेद बार-बार बंद हो रहे हैं, लौ का रंग सामान्य नहीं है या गैस की गंध आ रही है तो खुद ज्यादा छेड़छाड़ करने के बजाय गैस चूल्हे की जांच करवाना बेहतर है। नियमित सफाई से बर्नर पर गंदगी जमने की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है। ऐसे में आप इस टिप का इस्तेमाल करके आराम से बर्नर की सफाई मिनटों में कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।