गर्मी के मौसम में एसी की कूलिंग सिर्फ इनडोर यूनिट पर निर्भर नहीं करती। बल्कि, एसी का आउटडोर यूनिट भी सिस्टम की परफॉर्मेंस में अहम भूमिका निभाता है। आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर और कंडेंसर जैसे प्रमुख हिस्से होते हैं। ये यूनिट कमरे से निकाली गई गर्मी को बाहर छोड़ता है।
{"_id":"6aa9113966e8cde43508ac6d","slug":"where-should-you-install-your-ac-outdoor-unit-roof-wall-or-ground-explained-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसी का आउटडोर यूनिट छत-दीवार या जमीन में से कहां लगवाएं? जानें सही जगह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एसी का आउटडोर यूनिट छत-दीवार या जमीन में से कहां लगवाएं? जानें सही जगह
Tue, 15 Sep 2026 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:05 PM IST
सार
एसी की कूलिंग और बिजली की खपत पर आउटडोर यूनिट की लोकेशन का असर पड़ सकता है। छत, दीवार या जमीन में जगह चुनते समय हवा का प्रवाह, धूप और सर्विसिंग की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
- फोटो : AdobeStock
क्या आउटडोर को दीवार पर लगा सकते हैं?
- घरों और फ्लैट्स में आउटडोर यूनिट को मजबूत दीवार पर लगा सकते हैं
- पर इस बात का ध्यान रखें कि दीवार इतनी मजबूत होनी चाहिए कि वह यूनिट का वजन और कंपन संभाल सके
- अगर दीवार में यूनिट लगवा रहे हैं, तो इसे दीवार से बिल्कुल चिपकाकर नहीं लगाना चाहिए
- साथ ही ऐसी दीवार चुनें जहां सीधे सूरज की तेज गर्मी कम पड़े।
- साथ ही दीवार ऐसी हो जो बंद न हो ताकि, एसी के आउटडोर से निकलने वाली गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
- फोटो : AdobeStock
क्या एसी के आउटडोर को छत पर लगाना सही है?
- छत पर आउटडोर यूनिट लगाने में आमतौर पर खुली जगह का फायदा मिल सकता है
- अगर छत पर चारों तरफ पर्याप्त जगह और हवा का रास्ता है, तो ये आउटडो को छत पर लगाया जा सकता है
- ध्यान रहे कि आउटडोर को ऐसी जगह न लगवाएं, जहां पर दिन भर तेज धूप आती हो या बारिश का पानी इकट्ठा होता हो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
- फोटो : AdobeStock
क्या आउटडोर को जमीन पर रख सकते हैं?
- जमीन पर आउटडोर यूनिट रखा जा सकता है, लेकिन उसे सीधे मिट्टी या पानी वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए
- मजबूत और समतल बेस या स्टैंड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है
- आउटडोर के आसपास घास, झाड़ियां या दूसरी चीजें हवा के रास्ते को बाधित न करें, इस बात का ध्यान रखें
- बारिश के दौरान पानी जमा होने वाली जगह से भी इसे दूर रखना चाहिए
विज्ञापन
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
- फोटो : AdobeStock
एसी के आउटडोर को लगाने की सबसे सही जगह कौन सी हो सकती है?
- आप चाहें एसी के आउटडोर यूनिट को छत पर लगवाएं, जमीन में लगवाएं या फिर दीवार पर लगवाएं
- पर आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि एसी के आउटडोर को लगाने की सबसे अच्छी जगह वो है जहां एसी के आउटडोर से निकलने वाली हवा आसानी से बाहर जा सके यानी हवा का प्रवाह सही हो, मजबूत सपोर्ट हो, कम गर्मी का एक्सपोजर हो और जहां पर सर्विस करते समय दिक्कत न हो
- अगर ऐसी जगह है, तो ये एसी के आउटडोर को लगाने की बेस्ट जगह हो सकती है