कहते हैं जब एक लड़का लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो उन्हें अपने चारों ओर सिर्फ प्यार ही प्यार नजर आता है। प्यार करने वालों के लिए वैसे तो कोई वक्त नहीं होता, क्योंकि हर एक दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार करते हैं, साथ में समय बिताते हैं आदि। लेकिन कपल के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है और इसका कारण है वैलेंटाइन डे। दरअसल, प्यार करने वाले लोग हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे को उपहार देते हैं, एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, साथ में लंच या डिनर करते हैं आदि बहुत कुछ इस दिन का हिस्सा होता है। वहीं, इस दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार भरे संदेश भी भेजते हैं और अपने इस दिन को यादगार बनाते हैं। अगर आप भी अपने लवर को वैलेंटाइन के मौके पर कुछ प्यार भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ट्रेंडी संदशों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में ट्रेंडी वॉलपेपर देख सकते हैं...
Happy Valentines Day 2022: इन ट्रेंडी और प्यार भरे वैलेंटाइन संदेशों को भेजें अपने प्यार को
कागज भी हमारे पास है
कलम भी हमारे पास है
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब
ये दिल तो आपके पास है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2022!
आपको पाकर अब खोना नहीं चाहते
इतना खुश होकर अब रोना नहीं चाहते
यह आलम है हमारा आपकी जुदाई का
आंखों में नींद है मगर सोना नहीं चाहते।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2022!
एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है
इनकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है
उसे पाना नहीं मेरी तकदीर में शायद
फिर उसी मोड़ पर उसी का इंतजार क्यों है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2022!
कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना
कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना
ये पल तो यूं ही आते-जाते रहेंगे
बस होठों पे अपनी मुस्कुराहट बनाए रखना।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2022!
कमेंट
कमेंट X