Haryana Lado Laxmi Yojana: देश में आजादी के बाद से महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनको सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं को शुरू किया गया। इन योजनाओं ने जमीनी स्तर पर देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने जा रही है। इस स्कीम के अंतर्गत 25 सितंबर से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की राशि दी जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया है कि इस योजना की शुरुआत दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर की जाएगी। इस स्कीम के अंतर्गत हरियाणा राज्य में रहने वाली महिलाएं जिनकी उम्र 23 साल या उससे ज्यादा है उन्हें इस स्कीम के अंतर्गत हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे।
Haryana Lado Laxmi Yojana: कब खाते में आएंगे लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपये? किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 03:43 PM IST
सार
Haryana Lado Laxmi Yojana: इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन