Maximum Sim Cards on One ID: आज के समय में मोबाइल फोन और सिम कार्ड हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही पहचान पत्र (आईडी) पर आप कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं या रख सकते हैं। बता दें कि टेलीकॉम फ्रॉड और बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने नियमों को बेहद सख्त कर दिया है।
एक आईडी पर अधिकतम कितने सिम कार्ड खरीद सकते हैं आप? जानें सरकार का नया कड़ा नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:41 PM IST
सार
- Maximum Sim Cards on One Id: एक आईडी पर सामान्य राज्यों में अधिकतम 9 सिम कार्ड रखने की अनुमति है।
- संचार साथी पोर्टल के TAFCOP विकल्प से आप अपने नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम चेक कर सकते हैं।
- अनजान या फर्जी नंबर दिखने पर तुरंत 'Not My Number' चुनकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन