फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन करने का सही तरीका क्या है? यहां जानें इसकी पूरी जानकारी

Fri, 23 Oct 2026 03:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 23 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

  • MP Ladli Bahna Yojana Offline Registration: मध्य प्रदेश की जिन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में आवदेन करना है, उनके मन में ये सवाल रहता है कि क्या वो ऑनलाइन इसका आवेदन कर सकती हैं।
  • बता दें कि आवेदन सिर्फ ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या विशेष सरकारी कैंपों में जाकर ही होता है।
  • अच्छी बात यह है कि इस योजना में आवेदन के लिए एक रुपये का शुल्क नहीं लगता है।

विज्ञापन
Ladli Bahna Yojana Application Process: Can You Apply Online? Know Official Offline Registration Rules
लाड़ली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया - फोटो : AI

Ladli Bahna Yojana Online Application Status: लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मध्य प्रदेश की ये योजना पूरे देश में एक मिशाल कायम कर रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना को लेकर आज भी कई सवाल रहते हैं, खासकर आवेदन प्रक्रिया को लेकर। अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि क्या वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं? आपको बता दें कि इस योजना में सीधे ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा नहीं है।



योजना की पूरी प्रक्रिया निर्धारित केंद्रों और सरकारी अमले के माध्यम से ही संचालित की जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे होता है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Trending Videos
Ladli Bahna Yojana Application Process: Can You Apply Online? Know Official Offline Registration Rules
क्या महिलाएं घर बैठे खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं? - फोटो : AdobeStock

क्या महिलाएं घर बैठे खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं?

  • लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास सीधे स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।
  • कोई भी फर्जी वेबसाइट या लिंक आपको गुमराह कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें कि आवेदन हमेशा अधिकृत सरकारी कैंप या केंद्रों के माध्यम से ही दर्ज होता है।
Ladli Bahna Yojana Application Process: Can You Apply Online? Know Official Offline Registration Rules
ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया क्या है? - फोटो : AdobeStock

ऑफलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

  • आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाते हैं। 
  • पात्र महिला को खुद कैंप में उपस्थित होना पड़ता है, जहां सरकारी कर्मचारी आधिकारिक पोर्टल पर महिला का फोटो खींचकर और बायोमेट्रिक सत्यापन करके फॉर्म दर्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladli Bahna Yojana Application Process: Can You Apply Online? Know Official Offline Registration Rules
आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी?

  • कैंप में जाते समय महिला के पास उसका परिवार आईडी (समग्र आईडी), व्यक्तिगत समग्र आईडी, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी होनी चाहिए।
  • ध्यान रहे कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें डीबीटी सुविधा भी अनिवार्य रूप से सक्रिय होनी चाहिए।
विज्ञापन
Ladli Bahna Yojana Application Process: Can You Apply Online? Know Official Offline Registration Rules
क्या आवेदन प्रक्रिया में पैसा भी लगता है? - फोटो : AdobeStock

क्या आवेदन प्रक्रिया में पैसा भी लगता है?

  • लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया फ्री होती है यानी इसके लिए कोई पैसा नहीं लगता है। 
  • किसी भी केंद्र पर फॉर्म भरने या ई-केवाईसी कराने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। 
  • अगर कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारियों से की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed