फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: आरओ से निकलने वाला पानी आप भी फेंक देते हैं? घर में इन कामों के लिए दोबारा कर सकते हैं इस्तेमाल

Fri, 23 Oct 2026 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

RO Water Using Tips: आरओ से निकलने वाले पानी को बेकार समझकर फेंकने के बजाय घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है
हालांकि, आरओ से निकले वेस्ट पानी का इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता

विज्ञापन
RO Reject Water: 5 Ways to Reuse RO Wastewater at Home ro ke waste pani ka kya use kare
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : Amar Ujala AI

RO Waste Water: घर में पीने के पानी को साफ करने के लिए कई लोग आरओ यानी वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान एक तरफ साफ पानी मिलता है, तो दूसरी तरफ कुछ पानी बाहर निकलता है। इसे आमतौर पर रिजेक्ट वाटर या वेस्ट वाटर कहा जाता है।



अक्सर लोग इस पानी को सीधे नाली में बहा देते हैं, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतकर इसे घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पानी की बर्बादी कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस वेस्ट पानी को पीना नहीं चाहिए। तो चलिए जानते हैं आरओ से निकलने वाले वेस्ट पानी को आप कहां इस्तेमाल कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
RO Reject Water: 5 Ways to Reuse RO Wastewater at Home ro ke waste pani ka kya use kare
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : AI Generated

आरओ से निकलने वाले वेस्ट वाटर का क्या करें?

फर्श की सफाई में कर सकते हैं इस्तेमाल

  • आरओ से निकले पानी का इस्तेमाल घर के फर्श की सफाई के लिए किया जा सकता है
  • इसे पोछा लगाने वाली बाल्टी में भरकर इस्तेमाल करें
  • हालांकि, अगर पानी में ज्यादा लवण या गंदगी है, तो फर्श पर सफेद निशान पड़ सकते हैं
  • इसलिए इस्तेमाल से पहले पानी को चेक कर लें कि वो कैसा है
RO Reject Water: 5 Ways to Reuse RO Wastewater at Home ro ke waste pani ka kya use kare
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : AI Generated

गाड़ी और बाहरी जगह की सफाई

  • घर में खड़ी कार, बाइक या स्कूटर की शुरुआती सफाई के लिए भी इस पानी का उपयोग किया जा सकता है  
  • इसके अलावा बालकनी और घर के बाहर की फर्श साफ करने में भी यह काम आ सकता है
  • हालांकि, ध्यान रहे कि अगर पानी में नमक की मात्रा है तो इससे गाड़ी पर दाग पड़ सकते हैं  
  • इसलिए गाड़ी को आखिरी बार साफ पानी से जरूर धो लें
विज्ञापन
विज्ञापन
RO Reject Water: 5 Ways to Reuse RO Wastewater at Home ro ke waste pani ka kya use kare
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : AI Generated

शौचालय की सफाई में करें उपयोग

  • आरओ का रिजेक्ट वाटर शौचालय की बाहरी सतह, टाइल्स और फर्श साफ करने में इस्तेमाल किया जा सकता है
  • शौचालय की सफाई करने में आप इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
RO Reject Water: 5 Ways to Reuse RO Wastewater at Home ro ke waste pani ka kya use kare
आरओ के वेस्ट वाटर को कहां इस्तेमाल करें? - फोटो : AI Generated

सफाई के दूसरे कामों में करें इस्तेमाल

  • घर के बाहर की सीढ़ियां धोने, कूड़ेदान साफ करने और कुछ अन्य गैर पीने वाले घरेलू कामों में भी इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • हालांकि, ध्यान रहे इस वेस्ट वाटर का इस्तेमाल खाना पकाने, पीने या बर्तन की अंतिम धुलाई के लिए न करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed