सब्सक्राइब करें

Duplicate Ration Card: गुम हो जाए राशन कार्ड तो कैसे बनवा सकते हैं दोबारा? जानें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:04 PM IST
सार

Duplicate Ration Card Kaise Banega: क्या आपका राशन कार्ड गुम हो गया है? तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
How to apply duplicate Ration Card Online and offline Check complete steps process guide here
राशन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Ration Card Registration Process In Hindi: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के तहत सब्सिडी आदि। ऐसी ही एक योजना है अंत्योदय योजना जिसके तहत राशन कार्डधारकों को राशन मुहैया करवाया जाता है।

जिन लोगों का राशन कार्ड बना है, वे लोग राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन की दुकान से सस्ता और मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। इसमें चावल, गेहूं जैसी चीजें होती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका राशन कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप कैसे दोबारा राशन कार्ड बनवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप राशन कार्ड बनवाने का तरीका जान सकते हैं...

Trending Videos
How to apply duplicate Ration Card Online and offline Check complete steps process guide here
राशन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

राशन कार्ड गुम/चोरी होने पर ये काम जरूर करवा लें

  • सबसे पहले नज़दीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर इसकी FIR दर्ज कराएं
  • दोबारा राशन कार्ड बनवाने के लिए ये कॉपी आपको चाहिए होती है
  • इसलिए एफआईआर जरूर करवाएं और उसकी कॉपी लें
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply duplicate Ration Card Online and offline Check complete steps process guide here
राशन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन कैसे बनवाएं राशन कार्ड?

स्टेप 1

  • सबसे पहले अपने जिले के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय जाना है
  • यहां पर डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने वाला फॉर्म भरें
  • संबंधित दस्तावेज समेत एफआईआर की कॉपी साथ में लगाएं
How to apply duplicate Ration Card Online and offline Check complete steps process guide here
राशन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर फीस (कई राज्यों में फीस ली जाती है) भरें और फॉर्म को जमा करवा दें
  • अब सबकुछ सही होने पर आपका राशन कार्ड कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाता है
  • आप इसे अपने नजदीकी राशन कार्यालय या सरकारी राशन की दुकान से ले सकते हैं
विज्ञापन
How to apply duplicate Ration Card Online and offline Check complete steps process guide here
राशन कार्ड गुम होने पर दोबारा कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन कैसे बनवाएं डुप्लीकेट राशन कार्ड?

  • अपने राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • फिर यहां पर डुप्लीकेट राशन कार्ड सेक्शन चुनें
  • अब जो जानकारी मांगी गई है उसे भरें
  • फिर डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें जिसमें आधार कार्ड और एफआईआर अपलोड करें
  • फिर फॉर्म सबमिट कर दें और कुछ दिनों में डुप्लीकेट राशन कार्ड बन जाता है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed