सब्सक्राइब करें

टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 01:45 PM IST
सार

India US Trade Deal News: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर समझौता हो चुका है। ऐसे में आपको यह समझना जरूरी है कि आखिर टैरिफ होता क्या है और एक देश दूसरे देश पर इसे लगाता क्यों हैं?

विज्ञापन
What Is Tariff and Why Countries Impose It Know Impact of India US Trade Deal On Economy
What Is Tariff - फोटो : पीटीआई
Tariff Kya Hota Hai: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते लंबे समय से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर टैरिफ क्या होता है और देश एक-दूसरे पर इसे लगाते क्यों हैं? 

क्या होता है टैरिफ?

  • टैरिफ दरअसल वह कर होता है, जो कोई देश दूसरे देश से आने वाले आयातित सामान पर लगाता है।
  • इसका सीधा असर व्यापार, उद्योग, उपभोक्ता कीमतों और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है।
Trending Videos
What Is Tariff and Why Countries Impose It Know Impact of India US Trade Deal On Economy
What Is Tariff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक

क्यों लगाया जाता है टैरिफ?

  • टैरिफ लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य घरेलू उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाना होता है।
  • अगर किसी देश में बाहर से सस्ता सामान आता है, तो स्थानीय कंपनियों को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
  • इसी चीज को देखते हुए सरकार टैरिफ बढ़ाकर आयात होने वाले सामान को महंगा कर देती है, ताकि घरेलू उत्पादों को बाजार में बराबरी का मौका मिल सके। 

Budget Travel Sri Lanka: श्रीलंका घूमने का बना रहे प्लान? इन ट्रैवल टिप्स को अपनाकर बचा सकते हैं हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Tariff and Why Countries Impose It Know Impact of India US Trade Deal On Economy
What Is Tariff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
  • इन सब के अलावा टैरिफ सरकार के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी होता है।
  • इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होती है, जिसकी मदद से विकास योजनाओं और सार्वजनिक खर्चों को पूरा किया जाता है।
  • कई देश टैरिफ का इस्तेमाल रणनीतिक और कूटनीतिक हथियार के तौर पर भी करते हैं।
  • आज के समय अमेरिका इसका इस्तेमाल इसी चीज के लिए कर रहा है। 

बेटी की शादी की चिंता खत्म, मात्र 12,500 के निवेश से जुटा सकते हैं 70 लाख का फंड, जानें क्या है सरकार की स्कीम

What Is Tariff and Why Countries Impose It Know Impact of India US Trade Deal On Economy
What Is Tariff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
  • इन सब के अलावा कई बार व्यापार संतुलन सुधारने या दूसरे देश पर दबाव बनाने के लिए भी टैरिफ बढ़ाए जाते हैं।
  • वहीं भारत-अमेरिका समझौते में टैरिफ कम होने के बाद दोनों देशों के कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए तो घबराएं नहीं, जान लें ये नियम, TTE नहीं कर पाएगा मनमानी

विज्ञापन
What Is Tariff and Why Countries Impose It Know Impact of India US Trade Deal On Economy
What Is Tariff - फोटो : STOCK MARKET
  • टैरिफ में कटौती का सीधा असर शेयर बाजार और निवेश माहौल पर देखने को मिल रहा है।
  • टैरिफ देशों की आर्थिक निती का एक अहम हिस्सा होता है।
  • अमेरिका के साथ टैरिफ समझौता होने के बाद निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
  • इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी लंबे समय में फायदा मिलने की संभावना है।

Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed