सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आप भी ले सकते हैं पांच लाख रुपये का लाभ, बस पहले इस सरल तरीके से चेक कर लें अपनी पात्रता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Sep 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
How to Check Ayushman Card Eligibility for Online Apply Know Who is Eligible for Ayushman Bharat Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana: वैसे तो सभी चीजों का सही तरीके से पूरा होना हमारे लिए जरूरी होता है। लेकिन बात जब स्वास्थ्य की आती है, तो फिर बाकी चीजें इसके आगे छोटी नजर आती है। अगर व्यक्ति बीमारियों से दूर रहेगा, तभी वो एक बेहतर जीवन जी पाता है। लेकिन जिस तरह से आजकल बीमारियां और वायरस हैं, ये पलक झपकते ही इंसान को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में लोगों को अपना इलाज करवाना पड़ता है और डॉक्टर की फीस से लेकर महंगी दवाओं तक का बिल चुकाना पड़ता है। लेकिन जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या गरीब वर्ग से आते हैं, वो ये नहीं कर पाते हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया है। योजना के अंतर्गत कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक की सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका ये कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। आप अगली स्लाइड्स में अपनी पात्रता चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How to Check Ayushman Card Eligibility for Online Apply Know Who is Eligible for Ayushman Bharat Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं अपनी पात्रता चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बने और फिर आप भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सके। तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
Trending Videos
How to Check Ayushman Card Eligibility for Online Apply Know Who is Eligible for Ayushman Bharat Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको ऊपर की तरफ 'Am I Eligible' का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी की मदद से स्तयापित करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Ayushman Card Eligibility for Online Apply Know Who is Eligible for Ayushman Bharat Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • नंबर वेरिफाई करवाने के बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से पहले वाले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है।
विज्ञापन
How to Check Ayushman Card Eligibility for Online Apply Know Who is Eligible for Ayushman Bharat Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको दूसरे विकल्प में अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करना है। इसके बाद आपकी पात्रता आपको पता चल जाएगी, और आप जान जाएंगे कि आपका ये कार्ड बन सकता है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed