फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Registry Online: कैसे चेक करें प्लॉट की रजिस्ट्री? घर पर बैठे ऐसे करें पता, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Thu, 11 Sep 2025 04:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

How to check property registry online: देश में हर साल लाखों करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी और बेची जाती है। यह एक ऐसी डील है, जो काफी लंबा और जटिल प्रक्रिया है। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने में रजिस्ट्री एक बेहद अहम प्रक्रिया है।

विज्ञापन
How to Check Plot Registry Online from Home Complete Process Explained
ऑनलाइन कैसे पता करें रजिस्ट्री? - फोटो : Adobe Stock

How to check property registry online: देश में हर साल लाखों करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी और बेची जाती है। यह एक ऐसी डील है, जो काफी लंबा और जटिल प्रक्रिया है। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने में रजिस्ट्री एक बेहद अहम प्रक्रिया है। जब कोई संपत्ति मालिक के नाम से खरीदने वाले के नाम पर ट्रांसफर होती है तो इस पूरी प्रक्रिया को रजिस्ट्री कहा जाता है। वर्तमान समय में संपत्ति की रजिस्ट्री बेहद जरूरी है और महत्वपूर्ण है। अब भारत में रजिस्ट्री का रिकॉर्ड ढूंढना काफी आसान है। आज हम आपको अपनी खबर में रजिस्ट्री की जानकारी निकालने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। 



राज्य की आधिकारिक वेबसाइट से मिलेगी जानकारी 

हर राज्य का अपना राजस्व विभाग या भूमि रिकॉर्ड पोर्टल है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में भूलेख (upbhulekh.gov.in), मध्यप्रदेश में mpbhulekh.gov.in और बिहार में biharbhumi.bihar.gov.in। इन वेबसाइट पर आप जिले, तहसील और गांव का चयन करके रजिस्ट्री की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
 

How to Check Plot Registry Online from Home Complete Process Explained
ऑनलाइन कैसे पता करें रजिस्ट्री - फोटो : Adobe Stock

खसरा और खतौनी नंबर की जरूरत

संपत्ति की जानकारी देखने के लिए आपको खसरा नंबर, खतौनी नंबर या गाटा नंबर डालना पड़ता है। ये नंबर आपके दस्तावेज या विक्रेता से आसानी से मिल सकते हैं। जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्री और मालिक का नाम दिख जाएगा।
 

How to Check Plot Registry Online from Home Complete Process Explained
ऑनलाइन कैसे पता करें रजिस्ट्री - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्री की कॉपी डाउनलोड 

अधिकतर प्रदेशों में पोर्टल पर आपको रजिस्ट्री कॉपी डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया जाता है, जिसके मामूली फीस ऑनलाइन देनी होती है। इस कॉपी को आप प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और आपके कानूनी जांच-पड़ताल के लिए भी काम आता है। 

Census Rules: जनगणना के दौरान भूलकर भी करें ये गलती, देना पड़ेगा इतना जुर्माना और हो सकती है सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Plot Registry Online from Home Complete Process Explained
Document - फोटो : Adobe Stock

ऐप पर उपलब्ध है सुविधा

देश के कई राज्यों ने अपने भूमि रिकॉर्ड मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिए हैं। इससे आप स्मार्टफोन पर ही रजिस्ट्री और जमीन की डिटेल देख सकते हैं। यह तरीका अधिक आसान और समय बचाने वाला है।

Trian Ticket: 1 PNR पर बुक हुई 5 में से 2 टिकट हुई कंफर्म तो क्या बाकी 3 नहीं कर पाएंगे सफर? जानें नियम

विज्ञापन
How to Check Plot Registry Online from Home Complete Process Explained
ऑनलाइन कैसे पता करें रजिस्ट्री - फोटो : Adobe Stock

बरतें सावधानी

प्लॉट खरीदने से पहले उसकी रजिस्ट्री और रिकॉर्ड जरूर जांच लेना चाहिए, जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि जमीन पर कोई विवाद तो नहीं और विक्रेता ही उसका असली मालिक है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed