सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? अपने मोबाइल से तुरंत ऐसे करें चेक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 07:45 AM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे बनवाकर आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card through your mobile phone
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है।

इस योजना के जरिए पहले पात्रता चेक होती है और पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं जिसकी सालाना लिमिट 5 लाख रुपये की होती है। आप इस आयुष्मान कार्ड से उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। ऐसे में क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? आप यहां चेक कर सकते हैं कि आप अपनी पात्रता कैसे अपने मोबाइल से ही चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
how to check your eligibility for ayushman card through your mobile phone
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?

स्टेप नंबर 1

  • सबसे पहले योजन की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें
  • फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • अब 'Verfiy' वाले बटन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card through your mobile phone
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें और 'Login' पर क्लिक करें
  • फिर आपको 'Scheme' वाले सेक्शन में 'PMJAY' चुनना है
  • इसके बाद अपना राज्य चुनें और फिर 'Sub Scheme' में 'PMJAY' चुन लें
  • अब अपना जिला चुनें और फिर 'Search By' में आधार कार्ड या दूसरा दस्तावेज चुनें
how to check your eligibility for ayushman card through your mobile phone
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • फिर अपना आधार कार्ड नंबर भरें और इसके बाद कैप्चा कोड भरें
  • इसके बाद आखिर में सर्च वाले बटन पर क्लिक करें
  • अगर आपका नाम यहां पर आ रहा है तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं
विज्ञापन
how to check your eligibility for ayushman card through your mobile phone
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन भी चेक करवा सकते हैं पात्रता

  • अगर ऑनलाइन आपका नाम नहीं दिखा रहा है तो आप ऑफलाइन भी अपनी पात्रता चेक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आधार नंबर और बाकी दस्तावेज से आपकी पात्रता चेक हो जाती है
  • अगर आप पात्र हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड भी बन जाता है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed