सब्सक्राइब करें

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट, आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 06 Mar 2026 10:51 AM IST
सार

Mobile Safety Tips: अगर आप चाहते हैं कि फोन के चोरी या खोने के बावजूद आपका डाटा सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपने मोबाइल की ये एक सेटिंग आज ही ऑन कर लें।

विज्ञापन
how to on find my device setting in android mobile how to lock lost phone
आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान - फोटो : Adobe stock
Google Find My Device Feature: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन सिर्फ कॉल या मैसेज का साधन नहीं रहा, बल्कि यह हमारी पूरी डिजिटल पहचान बन चुका है। हमारे बैंकिंग ऐप, यूपीआई, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, ईमेल और निजी जानकारी सब कुछ इसी छोटे से डिवाइस में सुरक्षित रहता है। ऐसे में अगर फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो सिर्फ डिवाइस का नुकसान नहीं होता, बल्कि डेटा चोरी, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ जाता है। 


यही वजह है कि हर स्मार्टफोन यूजर को अपने फोन की सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी सेटिंग्स जरूर ऑन रखनी चाहिए। उन्हीं में से एक बेहद महत्वपूर्ण फीचर फाइंड माई डिवाइस है, जो गूगल की एक सुरक्षा सेवा है। यह फीचर आपके एंड्रॉयड फोन को ढूंढने, लॉक करने या जरूरत पड़ने पर उसका पूरा डेटा दूर से ही मिटाने की सुविधा देता है। अगर यह सेटिंग आपके फोन में ऑन है, तो फोन गुम होने की स्थिति में बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

 
Trending Videos
how to on find my device setting in android mobile how to lock lost phone
आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान - फोटो : Adobe stock
 फाइंड माई डिवाइस क्या है?

फाइंड माई डिवाइस गूगल की एक सुरक्षा सर्विस है जो एंड्रॉयड यूजर्स को अपना खोया या चोरी हुआ फोन ढूंढने में मदद करती है। यह आपके गूगल अकाउंट से जुड़ी होती है और इंटरनेट की मदद से काम करती है। अगर फोन खो जाए तो आप किसी दूसरे मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर से लॉगिन करके फोन की लोकेशन देख सकते हैं और उसे कंट्रोल भी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to on find my device setting in android mobile how to lock lost phone
आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान - फोटो : Adobe Stock
फाइंड माई डिवाइस कैसे काम करता है?

इसके लिए कुछ चीजें जरूरी होती हैं:
 
  •  फोन में गूगल अकाउंट लॉगिन होना चाहिए
  •  इंटरनेट (मोबाइल डेटा या वाई-फाई) चालू होना चाहिए
  • लोकेशन या जीपीएस ऑन होना चाहिए
  • फाइंड माई डिवाइस फीचर एक्टिव होना चाहिए

जब फोन गुम हो जाता है, तो आप गूगल में फाइंड माई डिवाइस सर्च करके अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करते हैं। इसके बाद सिस्टम आपके फोन की आखिरी लोकेशन मैप पर दिखा देता है।

 
how to on find my device setting in android mobile how to lock lost phone
आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान - फोटो : Adobe stock
 फाइंड माई डिवाइस के 3 सबसे महत्वपूर्ण फीचर
 
  • अगर फोन आसपास कहीं खो गया है तो यह विकल्प चुनते ही फोन साइलेंट मोड में भी तेज आवाज में बजने लगता है। इससे फोन जल्दी मिल सकता है।
  • इस विकल्प से आप अपने फोन को रिमोटली लॉक कर सकते हैं।
  • आप स्क्रीन पर एक मैसेज या फोन नंबर भी दिखा सकते हैं ताकि फोन पाने वाला व्यक्ति आपसे संपर्क कर सके।

 
विज्ञापन
how to on find my device setting in android mobile how to lock lost phone
आज ही ऑन करें ये एक सेटिंग नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान - फोटो : Adobe stock
डिवाइस को करें रीसेट

अगर फोन मिलने की उम्मीद कम हो और डेटा चोरी का खतरा हो, तो आप फोन का पूरा डेटा रिमोटली डिलीट कर सकते हैं।

 एंड्रॉयड फोन में फाइंड माई डिवाइस कैसे ऑन करें?
 
  • सबसे पहले सेटिंग्स खोलें
  • अब सिक्योरिटी या सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी पर जाएं
  • फाइंड माई डिवाइस पर क्लिक करें
  • इसे ऑन कर दें

बस ये ध्यान रखें कि ये फीचर तभी काम करेगा, जब फोन की लोकेशन ऑन हो और इंटरनेट ऑन हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed