फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips काम वाले: घर में सीलन और फफूंदी से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 आसान उपाय

Fri, 07 Aug 2026 08:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 07 Aug 2026 08:01 AM IST
सार

Monsoon Mein Seelan Ki Badbu Kaise Hatyein: अगर इस मानसून आपके घर में सीलन आ गई है या फंफूदी लग गई है, तो आप कुछ तरीके अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
How to remove the smell of dampness and mold from the house ghar se seelan ki badbu kaise hatayein
घर की सीलन दूर करने की तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Monsoon Home Cleaning Tips: मानसून के मौसम का इंतजार लगभग हर किसी को रहता है, क्योंकि इस मौसम में बारिश होती है और गर्मी से राहत मिलती है। अगर यूं कहा जाए कि मौसम खुशनुमा हो जाता है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा।

पर इस ये मानसून का मौसम लोगों के घरों में सीलन और फफूंदी की दिक्कत भी लाता है, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। क्योंकि घर में सीलन और उससे आने वाली बदबू और फफूंदी घर की सुंदरता को खराब कर देती है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप यहां सीलन और फफूंदी से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं...

How to remove the smell of dampness and mold from the house ghar se seelan ki badbu kaise hatayein
घर की सीलन दूर करने की तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated

घर से फफूंदी हटाने के लिए क्या तरीके अपना सकते हैं?

पहला तरीका

  • फफूंदी हटाने में आपकी मदद नींबू और बेकिंग सोडा कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले एक कटोरे में बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस डाल लें
  • फिर सोडा और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को फफूंदी वाली जगह पर कपड़े या ब्रश की मदद से लगा लें
  • इससे कुछ ही देर में फफूंदी निकलने में मदद मिल सकती है
How to remove the smell of dampness and mold from the house ghar se seelan ki badbu kaise hatayein
घर की सीलन दूर करने की तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated

दूसरा तरीका

  • फफूंदी हटाने के लिए सिरका भी आपकी मदद कर सकता है
  • आपको एक स्प्रे वाली बोतल लेनी है जिसमें आपको सिरका भरना है
  • फिर इस बोतल से उस जगह पर स्प्रे करें, जहां पर फफूंदी लगी है
  • स्प्रे के लगभग 20 मिनट बाद कपड़े से साफ कर लें और आप देखेंगे कि फफंदी हट गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to remove the smell of dampness and mold from the house ghar se seelan ki badbu kaise hatayein
घर की सीलन दूर करने की तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated

घर से सीलन कैसे हटेगी?

पहला तरीका

  • सीलन दूर करने के लिए घर में हवा का आना जरूरी है
  • इसलिए खिड़कियां खोलकर रखें
  • साथ ही एग्जॉस्ट फैन चला सकते हैं जिससे बाथरूम और किचन में वेंटिलेशन सही रहता है
  • इससे सीलन हटने में मदद मिल सकती है
विज्ञापन
How to remove the smell of dampness and mold from the house ghar se seelan ki badbu kaise hatayein
घर की सीलन दूर करने की तरीके क्या हैं? - फोटो : AI Generated

दूसरा तरीका

  • सीलन की बदबू कम करने के लिए घर में नमी को कम करना जरूरी है
  • इसलिए फर्श को गीला न छोड़ें, अगर पोछा लगाया है तो पंखा चलाकर रखें ताकि फर्श जल्दी सूखे
  • घर में पानी जमा न होने दें
  • आप चाहें तो सिलिका जेल या नमी सोखने वाले पैके बंद अलमारी या बाकी जगहों पर लगा सकते हैं

नोट:- सीलन दूर करने के लिए आप दीवारों पर वाटरप्रूफ केमिकल या डंप-प्रूफ पेंट का उपयोग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed