Stolen Phone CEIR Portal Guide: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है, जिसमें हमारे बैंक खातों से लेकर पर्सनल डेटा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। ऐसे में अगर आपका महंगा फोन कभी चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो मन में सबसे बड़ा डर यही रहता है कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर ले।
{"_id":"6a7490f9794ae4f76b0a8187","slug":"stolen-phone-recovery-guide-how-to-block-your-lost-smartphone-using-the-government-ceir-portal-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stolen Phone: चोरी हो गया है स्मार्टफोन? सरकार के CEIR पोर्टल से ऐसे करें ब्लॉक, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Stolen Phone: चोरी हो गया है स्मार्टफोन? सरकार के CEIR पोर्टल से ऐसे करें ब्लॉक, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
Thu, 06 Aug 2026 07:19 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:19 PM IST
सार
Block Lost Smartphone Online India: जब भी किसी का फोन गायब हो जाता है तो लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर फोन को कैसे ब्लॉक किया जा सकता है। सीईआईआर पोर्टल पर आप आसानी से अपने फोन को ब्लाक कर सकते हैं आइए इस लेख इसी प्रक्रिया को समझते हैं।
विज्ञापन
खोया हुआ फोन कैसे ब्लॉक करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीईआईआर पोर्टल क्या है और यह कैसे काम करता है?
- फोटो : Adobe Stock
सीईआईआर पोर्टल क्या है और यह कैसे काम करता है?
- सीईआईआर सरकार का एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देश के सभी मोबाइल नेटवर्क पर चोरी हुए फोन के आईएमईआई नंबर को ट्रैक और ब्लॉक करने का काम करता है।
- एक बार जब आप इस पोर्टल पर अपने फोन को ब्लॉक कर देते हैं, तो कोई भी चोर उस डिवाइस में दूसरा सिम कार्ड डालकर उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
फोन ब्लॉक करने से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराना
- फोटो : Adobe Stock
फोन ब्लॉक करने से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराना
- सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने या ब्लॉक रिक्वेस्ट डालने से पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन चोरी या खोने की आधिकारिक शिकायत (FIR या Missing Report) दर्ज करानी होगी।
- पोर्टल पर फॉर्म भरते समय पुलिस शिकायत की कॉपी या उसका नंबर अपलोड करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टल पर आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- फोन को ब्लॉक करने के लिए आपके पास मोबाइल का आईएमईआई नंबर, खरीद का पक्का बिल, फोन का ब्रांड, मॉडल और आपके नंबर की दूसरी डुप्लीकेट सिम होना जरूरी है।
- यह डुप्लीकेट सिम इसलिए चाहिए होती है क्योंकि आवेदन के समय उस पर ओटीपी भेजा जाता है।
विज्ञापन
घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फोन ब्लॉक करने की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फोन ब्लॉक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ceir.sancharsaathi.gov.in पर जाएं और 'Block Stolen/Lost Mobile' के विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद विभाग द्वारा आपकी जानकारी वेरिफाई की जाती है।
- अगर आपकी जानकारी सही पाई जाती है तो आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा और अगर भविष्य में फोन मिल जाता है तो आप उसे इसी पोर्टल से अनब्लॉक भी कर सकते हैं।