Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस दिन होगी शुरू! मुंबई से अहमदाबाद का सफर होगा मात्र 2 घंटे में
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत यह ट्रेन महज 2 घंटे में 508 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लंबे समय से लोग बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। बीते कई वर्षों से देश में बुलेट ट्रेन परियोजना निर्माणाधीन है। इसका निर्माण मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर पर किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद देश में यात्री तेज और सुरक्षित ढंग से अपना सफर पूरा कर सकेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को शुरू हो सकती है। इसे मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा।
इस दौरान यह ट्रेन करीब 508 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरा करेगी। वर्तमान में इस दूरी का सफर करने में 6 घंटे या उससे ज्यादा का समय लगता है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं इसकी औसत गति करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
बुलेट ट्रेन के चलने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा समय तो कम होगा साथ ही साथ उद्योग, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हाई स्पीड कॉरिडोर के बीच कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई के बीकेसी (BKC) से शुरू होगी और ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद होते हुए साबरमती तक जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना को जापान की खास शिंकानसेन हाई-स्पीड रेल तकनीक के आधार पर विकसित की जा रही है। शुरुआत में एक हिस्से पर ही बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी, उसके बाद चरणबद्ध ढंग से सभी हिस्सों पर चलाए जाने की शुरुआत होगी।
मुंबई अहमदाबाद हाई-स्पीड परियोजना की शुरुआत साल 2017 में की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस पूरी परियोजना की आधारशिला को रखा था। उस दौरान यह लक्ष्य रखा गया था कि साल 2023 तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, कई दूसरे कारणों की वजह से इसमें देरी हुई। वहीं अब इसे 15 अगस्त, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।