फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं? घर बैठे ऐसे बदलें आधार कार्ड में अपना पता; जानें प्रक्रिया

Thu, 06 Aug 2026 04:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 06 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

Change Address in Aadhaar Using Rent Agreement: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में पता बदलना है तो आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्ट फोन से भी अपना पता बदल सकते हैं। आइए इस लेख में इसी की प्रक्रिया को समझते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Address Update Guide: How to Easily Change Your Address Online After Shifting to a Rented House
आधार कार्ड में पता कैसे बदलें - फोटो : AI

Aadhaar Address Update Online Guide: नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से जब लोग अपना पुराना घर छोड़कर किसी नए शहर या किराए के मकान में शिफ्ट होते हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दस्तावेजों में पता बदलवाने की आती है। बैंक खाता हो, पैन कार्ड हो या बच्चों का स्कूल, हर जगह आधार कार्ड में नया और अपडेटेड पता होना बेहद जरूरी होता है।



पहले इस काम के लिए आधार सेवा केंद्र या लंबी लाइनों में धक्के खाने पड़ते थे, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही बिना किसी परेशानी के अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।

Aadhaar Address Update Guide: How to Easily Change Your Address Online After Shifting to a Rented House
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने का आसान तरीका

  • घर बैठे पता बदलने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाना होगा।
  • इसके बाद 'माई आधार' सेक्शन में जाकर अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद 'अपडेट आधार ऑनलाइन' के विकल्प को चुनें। 
  • इसके बाद अपने नए किराए के मकान का पूरा पता सही-सही दर्ज करें, जिसमें पिन कोड, जिला और राज्य की जानकारी बिल्कुल सटीक होनी चाहिए ताकि आगे कोई दिक्कत न आए।
Aadhaar Address Update Guide: How to Easily Change Your Address Online After Shifting to a Rented House
आधार एप से भी बदल सकते हैं आधार कार्ड में पता - फोटो : अमर उजाला

आधार एप से भी बदल सकते हैं आधार कार्ड में पता

  • आप चाहें तो मोबाइल में आधार एप डाउनलोड करके भी आसानी से एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
  • इसके लिए आधार एप के सर्विसेज सेक्शन में जाएं और वहां एड्रेस अपडेट पर क्लिक करें।
  • वहां टैप करते ही दस्तावेज अपलोड करने का सेक्शन खुलेगा, जहां दस्तावेज अपलोड करके आप नया भर सकते हैं।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Address Update Guide: How to Easily Change Your Address Online After Shifting to a Rented House
वैध दस्तावेज अपलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock

वैध दस्तावेज अपलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • नए पते को सत्यापित करने के लिए आपको मकान मालिक के साथ किया गया रेंट एग्रीमेंट या अन्य कोई वैध एड्रेस प्रूफ स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अगर आपके पास रेंट एग्रीमेंट नहीं है, तो आप यूआईडीएआई के स्टैंडर्ड फॉर्मेट वाले 'हेड ऑफ फैमिली' या अन्य स्वीकार्य दस्तावेजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Aadhaar Address Update Guide: How to Easily Change Your Address Online After Shifting to a Rented House
न्यूनतम ऑनलाइन शुल्क भुगतान - फोटो : Adobe Stock
न्यूनतम ऑनलाइन शुल्क भुगतान
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद पोर्टल पर निर्धारित ऑनलाइन फीस (लगभग 75 रुपये) का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए करना होगा।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed