सब्सक्राइब करें

Online Banking Tips: ऑनलाइन बैंकिंग करते समय ये चार गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मिनटों में लग सकती है चपत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Dec 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
how to safe during using online internet banking
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

आज के दौर में बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाना बेहद आसान हो गया है। मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक पर चीजें हमारे बेहद पास आ गई हैं। जहां पहले अपने पैसे के लिए बैंक में लंबी-लंबी कतार लगानी पड़ती थी, तो वहीं अब चीजें पूरी तरह बदल चुकी हैं। पैसे भेजने से लेकर निकालने तक का काम मिनटों में हो जाता है। मतलब शायद ही अब किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता हो, क्योंकि सभी चीजें हमारे मोबाइल में जो आ चुकी हैं। जैसे- ऑनलाइन यानी इंटरनेट बैंकिंग। लोग इसका इस्तेमाल करके अपना समय बचाने के साथ ही पैसे भेजने जैसे काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? नहीं तो साइबर ठग आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं...

Trending Videos
how to safe during using online internet banking
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल का न करें इस्तेमाल

  • कई बार हम ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल किसी भी पब्लिक कंप्यूटर में कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। ऐसी जगहों से हैकर्स आपको ट्रैक करके आपके खाते को खाली तक कर सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन बैंकिंग का यहां इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to safe during using online internet banking
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

समय-समय पर पासवर्ड बदलें

  • ऑनलाइन बैंकिग का आप इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रहे कि समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें। दो दिन में या इस्तेमाल के बाद भी आप अपने पासवर्ड को बदल सकते हैं। वहीं, आपको अपने पासवर्ड को मजबूत करने के लिए अल्फाबेट और नंबर्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
how to safe during using online internet banking
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

स्पैम ईमेल से सावधान

  • स्पैम ईमेल के जरिए भी बैंकिंग फ्रॉड होता है। कई बार आपको इस तरह के ईमेल प्राप्त होते होंगे, लेकिन न तो आपको इन ईमेल को खोलना है और न ही इन पर दिए गए किसी लिंक पर क्लिक करना है। ऐसा करने से आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
how to safe during using online internet banking
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

किसी से न करें साझा

  • कभी भी अपने ऑनलाइन बैंकिंग के आईडी पासवर्ड को किसी के साथा साझा न करें। यहां तक कि बैंक से आए कॉल में भी वो कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी नहीं पूछते हैं। आरबीआई के ये स्पष्ट निर्देश हैं कि अपनी बैंकिंग जानकारी को किसी के साथ भी साझा न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed