हमारे पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जो हमारे कई काम आते हैं। इन्हीं में से एक आधार कार्ड भी है, जो हर किसी के पास होता है। आधार के जरिए हम कई तरह के काम कर पाते हैं और जिससे हमें कई लाभ मिलते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है। इसी तरह अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है। आधार कार्ड में एक यूनिक नंबर हर व्यक्ति को जारी किया जाता है, जिससे आधार कार्ड की पहचान होती है। लेकिन क्या आप आधार को लॉक करने की सुविधा के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, लेकिन ये सुविधा आपके आधार कार्ड को हैकर्स द्वारा गलत इस्तेमाल होने से बचाती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं...
Aadhaar Card Lock: आधार कार्ड को करना चाहते हैं लॉक, तो इस सरल तरीके से मिनटों में हो जाएगा काम, कई हैं फायदे
ऐसे कर सकते हैं लॉक:-
स्टेप 1
- सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार से लिंक नंबर) से एक मैसेज करना है। इसमें आपको लिखना है GETOTP और इसे 1947 पर भेज देना है।
स्टेप 2
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी मिलेगा। फिर आपको रजिस्टर्ड नंबर से ही LOCKUID, आधार नंबर और ओटीपी लिखकर 1947 पर भेज देना है, जिसके बाद आपका आधार कार्ड नंबर लॉक हो जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं अनलॉक:-
स्टेप 1
- अगर कभी आपको अपने आधार नंबर को अनलॉक करना है, तो इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से GETOTP लिखकर 1947 नंबर पर मैसेज करना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
स्टेप 2
- फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से UNLOCKUID, आधार नंबर और ओटीपी लिखकर इसे 1947 पर भेज देना है, जिसके बाद आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।