देश में ही नहीं बल्की दुनिया भर में व्हाट्सएप लोकप्रिय है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाला ये ऐप लोगों की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में व्हाट्सएप में हम बेहद जरूरी चीजें भी सेव करके रखते हैं, और कई बार ये गलती से डिलीट हो जाता है। अगर आपने भी अपना कोई जरूरी मैसेज गलती से डिलीट कर दिया है, तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अब आप डिलीट की गई वाट्सऐप चैट को भी रीस्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसकी मदद से आप आसानी से अपने व्हाट्सएप चैट्स को रीस्टोर कर सकेंगे। आप डिलीट किए गए वाट्सऐप कन्वर्सेशन को गूगल ड्राइव या डिवाइस बैकअप की मदद से रिकवर कर सकते हैं। अगर आपको भी अपना वाट्सऐप कन्वर्सेशन दोबारा रिकवर करना है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
{"_id":"61c807ed1767912dbd3caa90","slug":"how-to-restore-whatsapp-chats-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Tips: डिलीट हो गए व्हाट्सएप चैट्स को ऐसे करें रिस्टोर, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp Tips: डिलीट हो गए व्हाट्सएप चैट्स को ऐसे करें रिस्टोर, ये रहा तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप चैट्स रीस्टोर करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
व्हाट्सएप चैट्स रीस्टोर करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- इसके लिए आपके पास वाट्सऐप अकाउंट का बैकअप ऑप्शन इनेबल होना चाहिए। दरअसल, ये प्लेटफॉर्म यूजर्स को हर दिन, हर हफ्ते या महीने में एक बार चैट बैकअप करने की सुविधा देता है। ऐसे में हर दिन वाट्सऐप पर चैट का बैकअप लेना बेहतर माना जाता है। चैट को रीस्टोर करने के लिए बस आपको इस फीचर को इनेबल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप चैट्स रीस्टोर करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- पुरानी चैट्स को रीस्टोर करने के लिए अपने डिवाइस पर अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करें और वाट्सऐप अकाउंट में लॉगिन करें। इतना करने पर वाट्सऐप आपके चैट हिस्ट्री को गूगल ड्राइव से रीस्टोर करने का ऑपशन देगा। यहां पर आप ‘रीस्टोर’ ऑप्शन को चुनकर ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें। ध्यान रहे कि आपका फोन एक स्टेबल वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट रहना चाहिए।
व्हाट्सएप चैट्स रीस्टोर करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- इसके अलावा अगर आपकी चैट हिस्ट्री गूगल ड्राइव में स्टोर नहीं है, तो आप इसे वाट्सऐप लोकल स्टोरेज से भी बैकअप कर सकते हैं। हालांकि, यह ऑप्शन नए फोन पर काम नहीं करता।
विज्ञापन
व्हाट्सएप चैट्स रीस्टोर करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- लोकल स्टोरेज से वाट्सऐप चैट को रिस्टोर करने के लिए आपको फोन के फाइल मैनेजर पर जाना है। अब यहां से वाट्सऐप फोल्डर में जाएं, अब डेटाबेस को सलेक्ट करना है। यहां पर आपको अपनी सारी चैट का बैकअप मिल जाएगा।