सब्सक्राइब करें

Fraud Call Tips: अगर आपको भी आते हैं फ्रॉड कॉल, तो जरूर करें ये तीन काम, नहीं होगा नुकसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Dec 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
How to avoid Fraud Calls and banking fraud calls
फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके - फोटो : pexels

आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। हमारा हर एक छोटे से छोटा काम बड़ी ही आसानी से हो जाता है। वहीं, बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो इसमें भी बड़ा बदलाव आया है। नेट बैंकिंग से लेकर एटीएम तक, नाजाने ऐसी ही कितनी सुविधाएं हमको मिलती हैं। लेकिन इन सबके बीच साइबर क्राइम भी काफी बढ़ा है। कुछ जालसाज लोगों को आर्थिक रूप से चूना लगाते हैं, और उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। ऐसे में हमें हमेशा इन लोगों से सावधान रहना चाहिए। ये आपको बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और फिर अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर आपसे आपकी बैंक की जानकारी ले लेते हैं, जिसके बाद आपको आर्थिक रूप से भारी नुकसान तक हो सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर आपको भी फ्रॉड कॉल आता है, तो आपको सबसे पहले क्या करना चाहिए? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Trending Videos
How to avoid Fraud Calls and banking fraud calls
फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके - फोटो : Istock

नंबर को ब्लॉक करें

  • अगर आपको किसी फ्रॉड नंबर से कॉल आता है, तो आपको इसे ब्लॉक कर देना चाहिए। इस तरह के कॉल आपसे आपकी बैंक जानकारी लेकर आपको चूना लगाने का काम करते हैं। वहीं, इस तरह के नंबर से कॉल आने पर उसे कभी न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to avoid Fraud Calls and banking fraud calls
फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके - फोटो : iStock

पुलिस या अपने बैंक से शिकायत करें

  • साइबर क्राइम करने वाले जालसाज आपके बैंक के कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं, और फिर आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत करनी चाहिए और उनको वो नंबर भी दें, जिससे कॉल आई थी।
How to avoid Fraud Calls and banking fraud calls
फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके - फोटो : istock
  • साथ ही आपको अपने बैंक को भी इस बारे में सूचित करना चाहिए। उनको बताना चाहिए कि कैसे और किस नंबर से उन्हें फ्रॉड कॉल आया था। बैंक भी इसमें आपकी पूरी मदद करता है।
विज्ञापन
How to avoid Fraud Calls and banking fraud calls
फ्रॉड कॉल से बचने के तरीके - फोटो : iStock

अपने सभी पासवर्ड तुरंत बदल लें

  • वहीं, तीसरा कदम आपको ये उठाना चाहिए कि अपने सभी बैंकिंग पासवर्ड और एटीएम कार्ड के पिन को बदल लेना चाहिए। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से सही माना जाता है। इसलिए आपको ये कदम उठा लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed