Money Saving Tips For Future: कोई बिजनेस करता है तो कोई नौकरी करता है ताकि, अपनी आजीविका को चला सके। अलग-अलग तरीकों से कमाई करके लोग बचत करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं और खासतौर पर युवा जो बचत की तरफ ध्यान नहीं देते।
युवाओं को जरूर पता होना चाहिए क्यों जरूरी है बचत करना, पैसे बचाने के तरीके यहां जानें
How To Save Money: क्या आप पैसे बचाते हैं? क्योंकि हर कोई ये कहता है कि अपने आज के खर्चों को पूरा करने के साथ अपने आने वाले कल के लिए बचत करना भी जरूरी है। आप यहां बचत करने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं।
सवाल: कैसे करें बचत?
जवाब: एक गुप्त बैंक खाता रख सकते हैं
आपके पास वैसे तो एक से अधिक बैंक अकाउंट होंगे, लेकिन आप अलग से एक बैंक खाता खोल सकते हैं
इस बैंक अकाउंट में आप हर महीने अपनी कमाई का एक अच्छा हिस्सा जमा कर सकते हैं
ध्यान रहे कि इस बैंक अकाउंट का यूपीआई या डेबिट कार्ड न बनवाएं ताकि, आप इस पैसे को हर वक्त निकाल पाएं और ये आपके भविष्य के लिए काम आए
किसी स्कीम में निवेश कर सकते हैं
- कई तरह की सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जिनमें निवेश करके आप बुढ़ापे में पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
- जबकि, कई स्कीम ऐसी हैं जिनमें हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके कुछ वर्षों बाद एक अच्छा अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं
पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकते हैं
- पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्कीम आती रहती हैं
- आप इन स्कीम का कोई प्लान लेकर निवेश कर सकते हैं
- आप पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर भी हर महीने निवेश कर सकते हैं
ये तरीके भी हो सकते हैं
- आप रोजाना कुछ पैसे निकालकर किसी गुल्लक में जमा कर सकते हैं
- आप शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए पूरी जानकारी और विशेषज्ञ की देखरेख जरूरी है
- आप गोल्ड खरीद सकते हैं आदि