भारत में साइबर फ्रॉड, स्पैम कॉल्स और फर्जी मैसेजिंग के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। कई यूजर्स व्हाट्सएप पर आने वाली अनजान कॉल्स से काफी परेशान रहते हैं। कई बार अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आने के कारण लोगों की प्राइवेसी पर भी इसका असर देखने को मिलता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने यूजर्स को एक खास फीचर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को आसानी से साइलेंट कर सकते हैं।
{"_id":"6a15addf9e1a2a8e400e11a2","slug":"how-to-silence-unknown-whatsapp-calls-on-android-smartphones-check-step-by-step-process-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर अंजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान, बस सेटिंग में इस फीचर को कर दें ऑन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर अंजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान, बस सेटिंग में इस फीचर को कर दें ऑन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 26 May 2026 08:20 PM IST
सार
आज हम आपको एक खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
WhatsApp Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WhatsApp Tips
- फोटो : Adobe stock
व्हाट्सएप में अनजान कॉल्स साइलेंट कैसे करें?
- इस फीचर को एक्टिव करने की प्रक्रिया काफी आसान है।
- इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
- इसमें सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सएप एप ओपन करना है।
- इसके बाद स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में दिखाई देने वाले थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें।
Trending Videos
WhatsApp Tips
- फोटो : Adobe stock
व्हाट्सएप सेटिंग्स में प्राइवेसी में जाना होगा
- यहां से आपको सेटिंग्स सेक्शन में जाना होगा, जहां अकाउंट, चैट और प्राइवेसी से जुड़े कई विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- यूजर्स को यहां प्राइवेसी वाले विकल्प का चयन करना होगा।
- इसी सेक्शन में कॉल्स से संबंधित फीचर आपको मिलेगा।
- प्राइवेसी सेक्शन में नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर कॉल्स से जुड़ा विकल्प आपको दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Tips
- फोटो : Adobe stock
Silence Unknown Callers फीचर कैसे ऑन करें?
- आपको इस पर टैप करना है।
- इसके बाद Silence Unknown Callers नाम का फीचर नजर आएगा।
- यूजर्स को सिर्फ इसके सामने दिए गए टॉगल को ऑन करना होगा।
- यह फीचर जैसे ही एक्टिव होगा उसके बाद अनजान नंबरों से आने वाली व्हाट्सएप कॉल्स फोन पर तेज रिंग नहीं बजाएंगी।
विज्ञापन
WhatsApp Tips
- फोटो : FREEPIK
Silence Unknown Callers फीचर ऑन करने के बाद क्या होता है?
- ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉल पूरी तरह गायब नहीं होगी बल्कि कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन सेक्शन में दिखाई देगी।
- यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए यह काफी उपयोगी है, जिनका नंबर सोशल मीडिया या बिजनेस प्लेटफॉर्म्स पर सार्वजनिक रहता है।
- इससे यूजर्स को हर समय फोन की घंटियों से छुटकारा मिलेगा।