Cancelled Train List In Hindi: देश में एक बड़ा तबका ट्रेनों से सफर करता है। भारतीय रेलवे भी एक राज्य से दूसरे राज्य और एक शहर से दूसरे शहरों तक के लिए रोजाना काफी बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। पर कई कारणों से कई बार कई ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं, तो कई ट्रेनों का रूट बदल दिया जाता है।
Cancelled Train: अगले महीने किया है घूमने का प्लान तो चेक करें, रेलवे ने कैंसिल कर दी ये ट्रेनें
Cancelled Train Ki List: अगर आपने भी गर्मियों में कहीं घूमने का प्लान किया है और आप अपना सफर ट्रेन से करने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई। क्योंकि रेलवे ने अप्रैल महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल तो कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।
सवाल: क्यों कैंसिल हुई हैं ट्रेनें?
जवाब: दरअसल, कानुपरे पास तो गंगा नदी पर पुल बना है उसकी मरम्मत होनी है
ये काम अगले महीने 2 अप्रैल 2026 से शुरू होगा
मरम्मत का काम लगभग 40 दिनों से अधिक चलेगा
इसलिए कई ट्रेनें कैंसिल तो कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है
सवाल: कौन-कौन सी ट्रेनें की गई हैं कैंसिल?
जवाब: झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU (ट्रेन नंबर 64701/02) ट्रेन को रद्द किया गया है
कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (ट्रेन नंबर 54153/44) ट्रेन कैंसिल रहेगी
प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर (ट्रेन नंबर 54101/02) ट्रेन रद्द रहेगी
- सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर (ट्रेन नंबर 54325/26) ट्रेन कैंसिल रहेगी
- कानपुर-लखनऊ MEMU (ट्रेन नंबर 64212/64203/64214) ट्रेन भी रद्द रहेगी
सवाल: किन-किन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है?
जवाब: नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12004) ट्रेन के रूट में बदलाव रहेगा
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (ट्रेन नंबर 02563) का रूट बदला जाएगा
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (ट्रेन नंबर 02423) ट्रेन का रूट डायवर्ट रहेगा
पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15065) ट्रेन के रूट में बदलाब रहेगा