{"_id":"69882bc98d1b7c6a010447dd","slug":"indian-railways-run-more-than-1410-special-trains-for-upcoming-holi-festival-see-details-here-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें, चेक करें अपना रूट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2026: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे चलाएगा लगभग 1500 ट्रेनें, चेक करें अपना रूट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:31 PM IST
सार
Holi Special Trains: अब होली पर घर जाने वालों को ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल जाएगी, क्योंकि सरकार बड़ी तादाद में नयी ट्रेन चलाने की तैयारी में है। आइए आपको इसकी पूरा डिटेल बताते हैं।
विज्ञापन
होली के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी लगभग 1500 ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक है और इस त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ जाती है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए मार्च महीने में 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये संख्या मांग बढ़ने पर 1,500 तक बढ़ाई जा सकती है।
Trending Videos
होली के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी लगभग 1500 ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway – ECR)
पश्चिम रेलवे (Western Railway – WR)
- पूर्व मध्य रेलवे इस होली पर सबसे ज्यादा 285 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
- यह जोन बिहार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों को कवर करता है।
- इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य त्योहार के समय भारी भीड़ में यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।
पश्चिम रेलवे (Western Railway – WR)
- पश्चिम रेलवे ने 231 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।
- मुंबई और गुजरात से जुड़े मार्गों पर यह ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
- इसकी वजह से यात्रियों को भीड़-भाड़ से बचते हुए यात्रा का बेहतर अनुभव मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी लगभग 1500 ट्रेनें
- फोटो : freepik
मध्य रेलवे (Central Railway – CR)
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway – SCR)
- मध्य रेलवे 209 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
- ये विशेष ट्रेनें मुख्य रूप से मध्य भारत के प्रमुख शहरों और छोटे कस्बों के बीच यात्रा को आसान बनाएंगी।
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway – SCR)
- दक्षिण मध्य रेलवे कुल 160 ट्रेनें चलाएगा।
- ये जोन हैदराबाद, विजयवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों को कवर करता है और यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन परिचालन करेगा।
होली के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी लगभग 1500 ट्रेनें
- फोटो : Adobe Stock
उत्तर रेलवे (Northern Railway – NR)
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway – NWR)
- उत्तर रेलवे 108 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।
- दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मार्गों पर ये ट्रेनें होली के अवसर पर यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway – NWR)
- उत्तर पश्चिम रेलवे 71 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
- राजस्थान और आसपास के राज्यों में इन ट्रेनों से यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
होली के लिए भारतीय रेलवे चलाएगी लगभग 1500 ट्रेनें
- फोटो : freepik
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway – NCR)
- उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 66 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है।
- यह जोन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम करेगा।