सब्सक्राइब करें

PMVY: किन लोगों को नहीं मिलता पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले चेक करें आप तो नहीं लिस्ट में

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Feb 2026 06:39 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kise Nahi Milta: केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आर्थिक लाभ और अन्य तरह की मदद दोनों दी जाती है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

विज्ञापन
who is not eligible for pm Vishwakarma yojana Ka Labh Kise Nahi Milta
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र नहीं होता? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria Details In Hindi: हमारे देश में आज भी एक ऐसा तबका है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र है या नहीं, क्योंकि इस योजना की पात्रता सूची है। इसलिए अगर आप इस पात्रता सूची में नहीं हैं तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते। तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जो पीएम विश्वकर्मा योजना से नहीं जुड़ सकते। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
who is not eligible for pm Vishwakarma yojana Ka Labh Kise Nahi Milta
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र नहीं होता? - फोटो : Adobe Stock

किन्हें मिलता है योजना का लाभ और किन्हें नहीं?

  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
who is not eligible for pm Vishwakarma yojana Ka Labh Kise Nahi Milta
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र नहीं होता? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी

नोट:- ऊपर जो पात्रता सूची दी गई है। अगर आप इसमें नहीं हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं हैं।

who is not eligible for pm Vishwakarma yojana Ka Labh Kise Nahi Milta
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र नहीं होता? - फोटो : Adobe Stock

कैसे पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं?

  • आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है और यहां से आप इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन करवा सकते हैं
विज्ञापन
who is not eligible for pm Vishwakarma yojana Ka Labh Kise Nahi Milta
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए कौन पात्र नहीं होता? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है
  • पहले एक लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए दिया जाता है
  • ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिए जाते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed