सब्सक्राइब करें

Indian Railways: पटरियों के पास लगे बोर्ड पर 'W/L' या 'सी/फा' क्यों लिखा होता है? जानें क्या है इसका मतलब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 26 Jun 2026 12:27 PM IST
सार

Why Train Driver Blows Horn?: अगर आपने ध्यान दिया होगा तो रेल पटरी के बगल अक्सर ये देखने को मिलता है कि एक पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से बड़े-बड़े अक्षरों में W/L लिखा होता है। असल इसका एक खास मतलब होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Indian Railways W/L Sign: Why Train Drivers Blow Horn on Seeing W/L or C/Fa Board Near Tracks
भारतीय रेलवे में W/L का क्या मतलब है? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

Indian Railway W/L Sign Meaning: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने पटरियों के किनारे लगे पीले रंग के चौकोर बोर्ड जरूर देखे होंगे, जिन पर काले रंग से 'W/L' या 'सी/फा' लिखा होता है। बहुत से लोग इन्हें देखकर भी इसके पीछे की वजह नहीं समझ पाते, जबकि यह रेल सुरक्षा का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये बोर्ड असल में ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) के लिए एक खास तरह का निर्देश या चेतावनी होते हैं, जिन्हें देखते ही ड्राइवर तुरंत ट्रेन का हॉर्न बजाना शुरू कर देता है। 



आइए इस लेख में समझते हैं कि इन अजीब दिखने वाले अक्षरों का असली मतलब क्या होता है और आपको इसके बारे में जानना क्यों जरूरी है।

Indian Railways W/L Sign: Why Train Drivers Blow Horn on Seeing W/L or C/Fa Board Near Tracks
W/L और सी/फा का पूरा नाम और मतलब - फोटो : Adobe Stock

W/L और सी/फा का पूरा नाम और मतलब

  • अंग्रेजी के 'W/L' का मतलब होता है 'Whistle for Level Crossing' और हिंदी में लिखे 'सी/फा' का सीधा अर्थ होता है 'हॉर्न बजाइए, आगे फाटक है'। 
  • रेलवे पटरियों के किनारे लगे ये बोर्ड मुख्य रूप से लोको पायलट को यह याद दिलाने के लिए लगाए जाते हैं कि आगे एक रेलवे क्रॉसिंग (फाटक) आने वाला है।
Indian Railways W/L Sign: Why Train Drivers Blow Horn on Seeing W/L or C/Fa Board Near Tracks
फाटक से कितनी दूरी पर लगते हैं ये बोर्ड - फोटो : Adobe Stock

फाटक से कितनी दूरी पर लगते हैं ये बोर्ड

  • सुरक्षा नियमों के अनुसार, इन पीले चेतावनी बोर्ड को रेलवे फाटक से ठीक 250 मीटर पहले लगाया जाता है।
  • यह दूरी इतनी पर्याप्त होती है कि ट्रेन की तेज रफ्तार के बावजूद हॉर्न की आवाज फाटक तक पहुंच जाती है और वहां मौजूद लोग पटरियों से तुरंत हटकर सुरक्षित हो जाते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways W/L Sign: Why Train Drivers Blow Horn on Seeing W/L or C/Fa Board Near Tracks
हॉर्न बजाने के पीछे का मुख्य कारण - फोटो : Adobe Stock

हॉर्न बजाने के पीछे का मुख्य कारण

  • जैसे ही ट्रेन ड्राइवर को पटरी के किनारे यह बोर्ड दिखाई देता है, वह बिना किसी देरी के लगातार लंबी सीटी (हॉर्न) बजाता है। 
  • ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि आगे फाटक (ढाला) को पार कर रहे राहगीरों, पशुओं और वाहन चालकों को समय रहते चेतावनी मिल सके कि ट्रेन बेहद करीब आ चुकी है।
विज्ञापन
Indian Railways W/L Sign: Why Train Drivers Blow Horn on Seeing W/L or C/Fa Board Near Tracks
हादसों को रोकने में इनका बड़ा योगदान - फोटो : Adobe Stock
हादसों को रोकने में इनका बड़ा योगदान
  • 'W/L' या 'सी/फा' बोर्ड भारतीय रेलवे का एक पारंपरिक लेकिन सबसे भरोसेमंद सेफ्टी सिस्टम है।
  • धुंध, कोहरे या रात के अंधेरे में जब दूर का साफ दिखाई नहीं देता, तब ये चमकीले पीले बोर्ड ड्राइवरों को सचेत कर बड़े हादसों को टालने और लोगों की जान बचाने में सबसे मददगार साबित होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed