Apply New Passport Online: अगर आप भी आने वाले दिनों में विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाले हैं, या फिर अपने पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे अब पासपोर्ट बनवाना पहले के मुकाबले काफी महंगा होने जा रहा है। पासपोर्ट हमारी अंतरराष्ट्रीय पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, लेकिन अब इसके लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
Passport Fee Hike: 1 जुलाई से बदल जाएंगे पासपोर्ट से जुड़े ये नियम, जानें नया फीस स्ट्रक्चर और आवेदन का तरीका
Passport Fee Hike India: पासपोर्ट बनावाने के फीस को सरकार ने बढ़ा दिया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। बता दें कि 36 पेज के पासपोर्ट के लिए अब 2500 रुपये देने होंगे। आइए इस लेख में सभी जरूरी केटेगरी की फीस के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36-पेज का साधारण और तत्काल पासपोर्ट
सामान्यतौर पर लोग 36 पेज का नया पासपोर्ट बनवाते हैं और अब इसकी कीमत में लगभग एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि अब ₹1,500 की जगह ₹2,500 देने होंगे। वहीं, अगर आपको तत्काल सेवा के तहत 36 पेज का पासपोर्ट चाहिए, तो आपको कुल ₹5,000 खर्च करने पड़ेंगे।
60-पेज का जंबो पासपोर्ट
जो लोग ज्यादा विदेश यात्रा करते हैं और 60 पेज का बड़ा पासपोर्ट बनवाते हैं, नए नियम के मुताबिक अब उन्हें अब ₹2,000 के बजाय ₹3,500 देने होंगे। इसी 60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट को अगर आप तत्काल में बनवाते हैं, तो इसकी फीस ₹6,000 तय की गई है।
बच्चों के पासपोर्ट और 10% की छूट का नियम
18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 36 पेज का नया पासपोर्ट बनवाने की सामान्य फीस अब 1,000 से बढ़कर 1,750 रुपये हो गई है, जबकि तत्काल में यह 4,250 रुपये की मिलेगी। हालांकि, सरकार ने 8 साल तक के छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को नए आवेदन पर 10 फीसदी की छूट दी है।
लागू होने की तारीख और अन्य फीस
पासपोर्ट बनवाने और पुराने को रिन्यू कराने की यह बढ़ी हुई फीस 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू होने जा रही है। इसके अलावा, नौकरी या विदेश जाने के लिए जरूरी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) या सरेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब 750 रुपये की फीस लगेगी।
पासपोर्ट खोने या खराब होने पर (36 पेज)
अगर आपका 36 पेज का पासपोर्ट कहीं गुम हो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो दोबारा नया (डुप्लीकेट) पासपोर्ट निकलवाने के लिए आपको काफी मोटी रकम चुकानी होगी। इसके लिए नॉर्मल स्कीम के तहत ₹5,000 और तत्काल स्कीम के तहत ₹7,500 की फीस तय की गई है।
पासपोर्ट खोने या खराब होने पर (60 पेज)
अगर आपका 60 पेज वाला जंबो पासपोर्ट खोता है या किसी वजह से खराब हो जाता है, तो उसे दोबारा पाने का खर्च और अधिक है। इसके लिए आपको सामान्य प्रक्रिया (नॉर्मल) में ₹6,000 और जल्द से जल्द यानी तत्काल सेवा में ₹8,500 चुकाने होंगे।
- पासपोर्ट के लिए आवेदन करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (passportindia.gov.in) पर जाएं और अपना नया अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद 'Apply for Fresh Passport/Re-issue' लिंक पर क्लिक करके फॉर्म में अपनी सही जानकारी (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि) भरें और उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद 'Pay and Schedule Appointment' विकल्प पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से तय फीस का भुगतान करें।
- फीस कटने के बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय (स्लॉट) बुक करें।
- तय तारीख और समय पर अपने जरूरी असली दस्तावेजों और उनकी फोटोकॉपी के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचें।
- वहां अधिकारियों द्वारा आपके कागजातों और उंगलियों के निशान (बायोमेट्रिक) का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- इसके बाद आपके पते की पुलिस वेरिफिकेशन होगी और सब कुछ सही पाए जाने पर पासपोर्ट स्पीड पोस्ट से सीधे आपके घर पहुंच जाएगा।