Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan 23rd Installment: Has Your Rs 2000 Concession Stopped Know Reasons and Recovery Process
{"_id":"6a3e00a70d58ceab1f0ee86a","slug":"pm-kisan-23rd-installment-has-your-rs-2000-concession-stopped-know-reasons-and-recovery-process-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: जिन किसानों के अटकी हैं 23वीं किस्त, क्या अब उन्हें नहीं मिलेंगे 2000 रुपये? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: जिन किसानों के अटकी हैं 23वीं किस्त, क्या अब उन्हें नहीं मिलेंगे 2000 रुपये? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:01 AM IST
सार
PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है, करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये आ चुके हैं। मगर बहुत से ऐसे किसान हैं जिनके खाते में 23वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है। आइए इस लेख में समझते हैं कि क्या उन्हें 23वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojna 23vi kist
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Status Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की २३वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
अधिकतर किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ किसानों के खाते में अभी तक 23वीं के पैसे नहीं पहुंचे हैं। जिन किसानों की किस्त अटक हुई है वो परेशान होकर सोच रहे हैं कि क्या उन्हें यह पैसा कभी नहीं मिलेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है और आप इसे कैसे पा सकते हैं।
2 of 6
PM Kisan Yojana
- फोटो : Adobe stock
ई-केवाईसी अधूरा होना सबसे बड़ी वजह
केंद्र सरकार के सख्त नियमों के अनुसार, जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है, उनकी 23वीं किस्त रोक दी गई है। आप पीएम-किसान पोर्टल पर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से इसे तुरंत पूरा कर सकते हैं।
3 of 6
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
बैंक खाते से आधार लिंक न होना
अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है या एनपीसीआई मैपिंग से नहीं जुड़ा है, तो डीबीटी के जरिए भेजा गया पैसा आपके खाते में क्रेडिट नहीं हो पाएगा। इसे ठीक करने के लिए आपको तुरंत अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग का फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पेंडिंग होना
- फोटो : AdobeStock
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पेंडिंग होना
योजना का लाभ उठाने के लिए आपके कृषि भूमि के दस्तावेजों का सरकारी रिकॉर्ड से सत्यापित होना अनिवार्य है। अगर आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग 'No' दिख रहा है, तो आपको अपने क्षेत्र के पटवारी या तहसील कार्यालय जाकर भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
अटकी हुई किस्त पाने के लिए ऐसे चेक करें स्टेटस
- फोटो : AdobeStock
अटकी हुई किस्त पाने के लिए ऐसे चेक करें स्टेटस
अपनी अटकी हुई राशि को वापस पाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और 'नो योर स्टे्टस' विकल्प पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें कि आपकी कौन सी प्रक्रिया अधूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।